भारत के खिलाफ आर-पार की मूड में पाकिस्तान, मुआवजा मामले में उठाएगा ऐसी कदम

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा दावा से जुड़ा मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विवाद निवारण समिति के पास ले जाने का फैसला किया है. पीसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान, कार्यकारी समिति के चेयरमैन नजम सेठी और मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने पिछले महीने […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा दावा से जुड़ा मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विवाद निवारण समिति के पास ले जाने का फैसला किया है.
पीसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान, कार्यकारी समिति के चेयरमैन नजम सेठी और मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने पिछले महीने बर्मिंघम और लंदन में बीसीसीआई प्रतिनिधियों के साथ तीन अलग अलग बैठकें की. उन्होंने कहा, ‘ ‘इनमें से दो बैठकों में आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन भी उपस्थित थे जबकि तीसरी बैठक आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक से इतर हुई और उसमें आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर भी थे. इन तीनों बैठकों में बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि वे सरकार से मंजूरी लिये बिना पाकिस्तान से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




