4th ODI : बेकार गयी धौनी,रहाणे की पारी, वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रन से हराया

नार्थ साउंड : चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 11 रन से हरा दिया और श्रृंखला में पहली जीत दर्ज कर ली. पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम मात्र 189 रन पर ढेर हो गयी, लेकिन गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम ने भारत […]
नार्थ साउंड : चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 11 रन से हरा दिया और श्रृंखला में पहली जीत दर्ज कर ली. पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम मात्र 189 रन पर ढेर हो गयी, लेकिन गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम ने भारत पर जोरदार जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 60 रन और महेंद्र सिंह धौनी ने 54 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा सभी खिलाड़ी असफल रहे. कप्तान कोहली मात्र 3 रन बनाये.
इससे पहले उमेश यादव की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारत ने को नौ विकेट पर 189 रन के स्कोर पर रोका. पिछले दो मैच गंवाकर श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ रही वेस्टइंडीज की टीम करो या मरो के इस मुकाबले में उमेश (36 रन पर तीन विकेट), हादर्कि पंड्या (40 रन पर तीन विकेट), और कुलदीप यादव (31 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कभी सहज स्थिति में नजर नहीं आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




