ePaper

कुंबले के इस्तीफे पर बोले गांगुली, इस्तीफा देना उनका निजी फैसला

Updated at : 23 Jun 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
कुंबले के इस्तीफे पर बोले गांगुली, इस्तीफा देना उनका निजी फैसला

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देना अनिल कुंबले का निजी फैसला था लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ विवाद पर कुछ भी बोलने से इनकार किया. गांगुली ने कहा, ‘ ‘उन्होंने अंतिम मिनट में इस्तीफा दिया जो उनका व्यक्तिगत फैसला था. मैं इस […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देना अनिल कुंबले का निजी फैसला था लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ विवाद पर कुछ भी बोलने से इनकार किया. गांगुली ने कहा, ‘ ‘उन्होंने अंतिम मिनट में इस्तीफा दिया जो उनका व्यक्तिगत फैसला था. मैं इस मामले में नहीं बोलना चाहता. ‘ ‘ गांगुली क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य हैं जिसने कोच की सिफारिश की थी.

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद टीम के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफे के लिए विराट कोहली के साथ विवाद को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि विराट कोहली ने कहा है कि वे अनिल कुंबले का बहुत सम्मान करते हैं और वे ड्रेसिंग रूम की बातों को शेयर नहीं करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola