वेस्टइंडीज श्रृंखला में रहाणे करेंगे धवन के साथ पारी की शुरुआत : कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2017 10:37 AM

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि अजिंक्य रहाणे कल से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करेंगे. रोहित ने हाल में समाप्त हुई चैम्पियंस […]

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि अजिंक्य रहाणे कल से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करेंगे.

रोहित ने हाल में समाप्त हुई चैम्पियंस ट्राफी में धवन के साथ पारी की शुरुआत की थी. इस फैसले का मतलब है कि युवा रिषभ पंत को मध्यक्रम में अपनी बारी का इंतजार करना होगा.

जब सलामी जोड़ी के बारे में पूछा गया तो कोहली ने कहा, ‘ ‘हमारे पास अजिंक्य है जो चैम्पियंस ट्राफी में हमारे बैक-अप ओपनर थे. वह निश्चित रूप से वेस्टइंडीज सीरीज में शिखर धवन के साथ शुरुआत करेगा. उसने सलामी बल्लेबाज के स्थान पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ‘ ‘ कप्तान को लगता है कि रहाणे को यह स्थान रास आता है.

उन्होंने कहा, ‘ ‘वह मध्यक्रम में भी खेला है लेकिन हमने उसे सलामी बल्लेबाज के तौर पर काफी मजबूत पाया है जहां वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलता है. इसलिए यह पांचों मैचों में ऐसा ही रहेगा और वह पारी का आगाज करेगा. ‘ ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola