ePaper

दूसरी बार बेटी के पिता बने गौतम गंभीर, ट्वीट पर साझा की अनोखी तसवीर

Updated at : 22 Jun 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी बार बेटी के पिता बने गौतम गंभीर, ट्वीट पर साझा की अनोखी तसवीर

नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर गौतम गंभीर के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. जी हां, गौतम गंभीर दूसरी बार पिता बन गये हैं. उनकी पत्नी नताश ने कल बेटी को जन्‍म दिया. इससे पहले भी गंभीर को एक बेटी हुई थी. गौतम गंभीर की बड़ी बेटी को जन्‍म […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर गौतम गंभीर के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. जी हां, गौतम गंभीर दूसरी बार पिता बन गये हैं. उनकी पत्नी नताश ने कल बेटी को जन्‍म दिया. इससे पहले भी गंभीर को एक बेटी हुई थी.

गौतम गंभीर की बड़ी बेटी को जन्‍म 2014 में हुआ था. चार डोमेस्टिक मैचों का प्रतिबंध प्रतिबंध झेल रहे गौतम गंभीर के लिए बेटी का जन्‍म बड़ी खुशी लेकर आया है. गौतम गंभीर ने बेटी के जन्‍म की जानकारी सोशल मीडिया में तसवीर साझा कर दी है. उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट में अपनी दोनों बेटियों की तसवीर साझा की है जिसमें गौतम की बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को गोद में उठाये हुए हैं. गौरतलब हो कि शानदार खेल के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं.

अलगाववादी नेता मीरवाइज से भिड़े गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने निभायी अपनी नागरिक जिम्मेदारी

गौतम गंभीर के नाम एक खास रिकॉर्ड, सचिन-गावस्‍कर भी रह गये पीछे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola