विराट कोहली को पहले ही पता चल गया था कप्तानी छोड़ेंगे धौनी

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली को पहले ही पता चल गया था कप्तानी छोड़ेंगे धौनी

नयी दिल्ली : विराट कोहली ने माना है कि धौनी के कप्तानी छोड़ने की बात उन्हें डेढ़ महीने पहले ही पता लग गयी थी. कोहली उस वक्त मोहाली में टेस्ट खेल रहे थे. एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कोहली ने कहा कि जब उन्हें ये बताया गया कि टेस्ट के बाद उन्हें वनडे और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली ने माना है कि धौनी के कप्तानी छोड़ने की बात उन्हें डेढ़ महीने पहले ही पता लग गयी थी. कोहली उस वक्त मोहाली में टेस्ट खेल रहे थे. एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कोहली ने कहा कि जब उन्हें ये बताया गया कि टेस्ट के बाद उन्हें वनडे और टी-20 का भी कप्तान बनाया जा रहा है, तो वो इमोशनल हो गये थे. उस वक्त गर्लफ्रेंड अनुष्का भी उनके साथ थीं.

चार जनवरी, 2017 को धौनी के कप्तानी छोड़ने की खबर आयी थी. धौनी ने बीसीसीआइ को मेल के जरिये इस्तीफा भेजा था. तब ये कहा गया था कि धौनी ने जिस तरह टेस्ट कप्तानी अचानक छोड़ दी थी, वैसे ही वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ने का फैसला भी अचानक ही लिया, लेकिन विराट के मुताबिक : उन्हें मोहाली टेस्ट के दौरान ही इस बारे में बता दिया गया था. टीम इंडिया ने 26 से 29 नवंबर तक इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में टेस्ट मैच खेला था. विराट ने स्टार स्पोर्ट्स को दिये इंटरव्यू में इसका खुलासा किया.

विराट की बात से साफ हो जाता है कि धौनी ने अचानक कप्तानी नहीं छोड़ी थी, जैसा कि कहा जाता है, बल्कि ये बीसीसीआइ की प्री-प्लानिंग थी. कोहली को इस बारे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करीब डेढ़ महीने पहले ही बता दिया गया था. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 सीरीज भी खेली थी.
इसके लिए छह जनवरी, 2017 को टीम का चयन हुआ था. इससे पहले चार जनवरी को धौनी ने टीम इंडिया की वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ दी थी. धौनी ने लिखा था : विराट का मेंटर बनने को राजी हूं. धौनी ने मेल में लिखा था : मैं भारत के वनडे कप्तान के पद से अपना इस्तीफा देता हूं और विराट कोहली का मेंटर बनने के लिए राजी हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola