New Zealand vs South Africa : सेमीफाइनल में इंट्री के लिए आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत

Published by : Rajneesh Anand Updated At : 01 Nov 2023 2:20 PM

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम अभी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है. उससे छह मैच खेलकर चार जीते हैं और दो हारे हैं. न्यूजीलैंड के कुल आठ अंक हैं.

विज्ञापन

ICC Cricket World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप में आज New Zealand vs South Africa के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के रिजल्ट से सेमीफाइनल में जाने वाली टीमों के भाग्य का फैसला भी होना है. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है.

प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम अभी प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है. उससे छह मैच खेलकर चार जीते हैं और दो हारे हैं. न्यूजीलैंड के कुल आठ अंक हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका जो प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है, उसने कुल छह मैच खेले हैं और उनमें से पांच में उसे जीत मिली है और सिर्फ एक मैच दक्षिण अफ्रीका ने हारे हैं, टीम के कुल अंक दस हैं.

न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टाॅस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी है. रात को ओस की संभावना है. उन्होंने कहा कि हम अच्छा खेल रहे हैं और एक अच्छे मैच की संभावना है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. पिच थोड़ी सूखी लग रही है. हम बेहतर खेल की उम्मीद कर रहे हैं.

प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

Also Read: Sachin Pilot : सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की ऐसी थी लव लाइफ जानें कब हुआ तलाक
विश्व कप में आठ बार भिड़ी है दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में 71 बार आमने-सामने हुई हैं, दक्षिण अफ्रीका ने 41 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को 25 बार विजयश्री हासिल हुई है. पांच मैच बेनतीजा रही है. वहीं विश्व कप में दोनों टीम आठ बार आमने सामने हो चुकी हैं, न्यूजीलैंड ने आठ में से छह बार जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दो बार जीत हासिल की है.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola