ePaper

Sachin Pilot : सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की ऐसी थी लव लाइफ जानें कब हुआ तलाक

Updated at : 01 Nov 2023 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Sachin Pilot : सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की ऐसी थी लव लाइफ जानें कब हुआ तलाक

सचिन पायलट ने दाखिल एफिडेविट में अपनी वैवाहिक स्थिति की जगह पर तलाकशुदा लिखा है. हालांकि सचिन पायलट ने अपने दोनों बेटों का नाम अपने आश्रितों में रखा है.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कल टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन से जिस सबसे बड़ी बात का खुलासा हुआ है वो यह है कि सचिन पायलट का पत्नी सारा अब्दुल्ला से तलाक हो गया और ये दोनों अब पति-पत्नी नहीं रहे. सारा और सचिन की शादी 15 जनवरी 2004 में हुई थी. इनके दो बच्चे हैं आरन और विहान.

undefined

सचिन पायलट ने दाखिल एफिडेविट में अपनी वैवाहिक स्थिति की जगह पर तलाकशुदा लिखा है. हालांकि सचिन पायलट ने अपने दोनों बेटों का नाम अपने आश्रितों में रखा है.

undefined

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की मुलाकात विदेश में हुई थी. विदेश में ही दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद शादी कर ली.

undefined

सचिन और सारा अलग-अलग धर्म के हैं और इसी वजह से दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे. फारुक अब्दुल्ला इनकी शादी में शामिल भी नहीं हुए .

undefined

2018 में जब सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री बने थे तो सारा अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थी, उसके बाद इन्हें साथ में नहीं देखा गया. बीच-बीच में इनके तलाक की खबरें सामने आती थीं, लेकिन कभी दोनों में से किसी ने भी इसपर कुछ कहा नहीं. तलाक कब हुआ है इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.

undefined

सचिन पायलट द्वारा दाखिल एफिडेविट में इस बात का जिक्र भी है कि सचिन पायलट की संपत्ति पांच साल में दोगुनी हो गई है. उनके पास 2018 में 3.8 करोड़ की संपत्ति थी जो साल 2023 में 7.5 करोड़ हो गई है.

undefined

सचिन पायलट ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है और उनके पास कैश भी बहुत है.

Also Read: मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, उद्धव ठाकरे को आमंत्रण नहीं!
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola