ब्रावो ने बताया कि क्यों चेन्नई सुपर किंग्स में आने वाला हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है?
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 7:27 PM
ड्वेन ब्रावो ने इस बात का खुलासा किया है कि क्या कारण है उनकी कप्तानी वाली टीम से खेलने वाले खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता हैं
धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स में जो भी खिलाड़ी कदम रखता है उनका प्रदर्शन खुद ब खुद अच्छा हो जाता है, इसका क्या कारण है किसी को नहीं पता. लेकिन वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो ने इस बात का खुलासा किया है कि क्या कारण है उनकी कप्तानी वाली टीम से खेलने वाले खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है. ब्रावो ने ईएसपीएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आईपीएल के सीजन की शुरूआत में ही एन श्रीनिवासन ने कह दिया था कि फ्रेंचाइज़ी को हर हाल में धौनी चाहिए.
जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वो आए उन्होंने परिवार जैसा माहौल बनाना शुरू कर दिया. स्टीफन फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धौनी एक सही कोच-कप्तान साझेदारी है जो आप कभी भी कर सकते हैं. दोनों में एक चीज समान है दोंनो बहुत ही शांत रहते हैं, उन्होंने धौनी की तारीफ में आगे कहा कि धौनी हमेशा अपने खिलाड़ियों को कहते हैं आप अच्छे खिलाड़ी हो इसलिए आप यहां पर मौजूद हो, आपको किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है.
आप जो हो वही रहो, क्योंकि फ्रेंचाइज़ी को पता है कि आप उन्हें क्या दे सकते हो. उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी इस टीम में आता है उसकी जिंदगी संवर जाती है, आप शेन वाटसन को ही ले लीजिए न, अभी आप अंबाती रायडू को देख लीजिए. इन सभी का आप करियर ग्राफ उठा कर के देख लीजिए कि चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए इनका प्रदर्शन कैसा रहा है. धौनी की एक खासियत है कि वो किसी भी खिलाड़ी पर दबाव नहीं बनाते. उनका दरवाजा टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता है, वो टीम के अंदर ऐसा माहौल ही बनाते हैं कि खिलाड़ी अपने बेस्ट प्रदर्शन करते हैं. इतने बड़े सुपर स्टार होते हुए उन्होंने कभी इस बात को नहीं जताया कि वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं. फ्लेमिंग के साथ मिलकर उन्होंने ऐसा माहौल तैयार किया है कि वो बेहद सुकून प्रदान करता है. यही वजह है कि टीम इतना सक्सेसफुल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










