ePaper

पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट मैच में धौनी थे जीत के असली हीरो, उथप्पा ने बताई 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के उस मैच की कहानी

Updated at : 21 May 2020 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट मैच में धौनी थे जीत के असली हीरो, उथप्पा ने बताई 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के उस मैच की कहानी

भारत के क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच बॉल आउट वाले मैच की कहानी साझा की है

विज्ञापन

धौनी के दिमाग का लोहा तो बड़े बड़े दिग्गज मान चुके हैं. कई बार उन्होंने अपने दिमाग से ही बड़े बड़े मैच मेंजीत दिलाए हैं . ऐसे एक बड़े मैच की कहानी बताई है भारत के क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने. उन्होंने 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच बॉल आउट मैच की कहानी साझा की है, उन्होंने बताया है कि किस तरह धौनी ने अपने दिमाग का भरपूर इस्तेमाल किया और भारत वो मैच जीत गया. आपको बता दें कि रॉबिन 2007 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी थे.

रॉबिन ने बताया कि उस मैच में भारत 20 ओवर में 141 रन ही बना सका था, जवाब में पाकिस्तान की टीम भी इतना ही रन बना सकी. अंत में फैसला हुआ कि इस मैच का नतीजा बॉल आउट के माध्यम से निकाला जाएगा. जिसमें पांच गेंदबाजों को एक एक बॉल फेंकने को मिलेगा. और जिस टीम के गेंदबाज विकेट को सबसे ज्यादा बार हिट करेंगे उस टीम को जीत दे दी जाएगी. भारत की तरफ से धौनी ने बॉल आउट के लिए रॉबिन उथप्पा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को जिम्मेदारी थी. जबकि पाकिस्तान टीम की तरफ से उमर गुल, याशिर अराफात और शाहिद अफरीदी थे.

Also Read: इतिहास के पन्नों से : आज ही के दिन पहली बार वनडे क्रिकेट में बना था सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

गेंद फेंकने से पहले धौनी विकेट के पीछे इस तरह से बैठे कि मानों गेंदबाजों को बॉल से उन्हीं को मारनी हो. जबकि पाकिस्तान के विकेट कीपर कामरण अकमल बिल्कुल साधारण तरीके से बैठे थे. जिसका नतीजा ये हुए कि भारत के सभी गेंदबाज विकेट को मारने में सफल रहे और वहीं पाकिस्तान के कोई भी गेंदबाज विकेट को हिट नहीं कर सका. रॉबिन ने कहा कि हमें धौनी को गेंदबाजी करनी थी. इससे विकेट पर गेंद लगने के चांस ज्यादा थे. हमने वही किया. दूसरा फर्क हमारी और उनकी टीम में ये था कि उन्होंने ये जिम्मेदारी अपने रेगुलर गेंदबाज को सौंपी थी. जबकि धौनी ने इस काम के लिए ऐसे गेंदबाज को चुना था जो बिल्कुल काम चलाऊ गेंदबाज थे. आपको बता दें कि इस मैच में उथप्पा ने 39 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी. बता दें इस बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक 46 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 934 रन बनाए हैं. जबकि टी-20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने 13 मैच खेले हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola