Australia vs Afghanistan Match: ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jun 2024 10:03 AM
Afghanistan's Rahmanullah Gurbaz watches as Australia's wicketkeeper Matthew Wade falls while taking the ball during the men's T20 World Cup cricket match between Afghanistan and Australia at Arnos Vale Ground, Kingstown, Saint Vincent and the Grenadines
Australia vs Afghanistan Match: अफगानिस्तान ने T-20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया है.
Australia vs Afghanistan Match: अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया है. मैच से पहले ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से मुकाबला जीत सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 149 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पस्त हो गई. टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किंग्सटाउन में देखने को मिला और अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से रौंद दिया.
गुलबदिन नायब ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को T20 वर्ल्ड कप सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. अफगानिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60 रन) और इब्राहिम जदरान (51 रन) ने अर्धशतक बनाया और टीम को छह विकेट पर 148 रन तक पहुंचाया. ऑल राउंडर गुलबदिन नायब ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए.
Read Also : T20 World Cup: विराट कोहली ने रचा इतिहास, T20I में बनें ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी
अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 148 रन को चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को मैच होने वाला है जो अब नॉकआउट की तरह हो सकता है. अफगानिस्तान ने ग्रुप लीग में न्यूजीलैंड को हराया था.

कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हैट्रिक लगाई
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में यह कमाल किया है. कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को पवेलियन भेजा. इसके बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर करीम जनत और गुलबदिन नायब के विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










