कल एलिमिनेटर राउंड में राजस्थान रायल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर का मुकाबला

पुणे : राजस्थान रायल्स की टीम प्ले ऑफ में तो पहुंच गयी है, लेकिन उसके लिए आगे का मुकाबला बहुत कठिन होगा. कल उसका मुकाबला एलिमिनेटर राउंड में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से हो रहा है. दोनों ही टीम प्रतियोगिता में बनी रहने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगी. स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राजस्थान […]
पुणे : राजस्थान रायल्स की टीम प्ले ऑफ में तो पहुंच गयी है, लेकिन उसके लिए आगे का मुकाबला बहुत कठिन होगा. कल उसका मुकाबला एलिमिनेटर राउंड में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से हो रहा है. दोनों ही टीम प्रतियोगिता में बनी रहने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगी. स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राजस्थान टीम ने रोमांचक आखिरी लीग मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनायी थी. आखिरी चरण में कप्तानी से फारिग किये गए कप्तान शेन वाटसन ने अंतिम लीग मैच में नाबाद 104 रन बनाये और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया था.
रायल्स के लिए संजू सैमसन, करुण नायर और धवल कुलकर्णी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रायल्स के समान अंक होने के बावजूद बेहतर रनरेट के आधार पर बेंगलूर टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रही. उसने मुंबई पर 10 मई को हुए मैच में बेहतरीन जीत दर्ज की जिसमें एबी डिविलियर्स ने नाबाद 133 रन बनाये थे.क्रिस गेल भी इस सत्र में एक शतक बना चुके हैं. गेल, कोहली और डिविलियर्स टूर्नामेंट के शीर्ष दस बल्लेबाजों में शुमार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




