बसंत मेघवाल ने हाई जंप में जीता सिल्वर, U20 चैंपियनशिप में देश को मिला दूसरा पदक
बसंत कुमार मेघवाल (फोटो—एक्स)
ओरेगन में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप से भारत के लिए एक और पदक की खबर आई है. 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.
World Athletics U20: ओरेगन में जारी World Athletics U20 Championships में भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. मेघवाल ने फाइनल में 2.21 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए अपना नया पर्सनल बेस्ट दर्ज किया.
2.21 मीटर की लगाई छलांग
मेघवाल ने प्रतियोगिता की शुरुआत 2.06 मीटर की छलांग से की. इसके बाद उन्होंने 2.12 मीटर और 2.17 मीटर को भी सफलतापूर्वक पार किया. आखिरकार दूसरी कोशिश में 2.21 मीटर की छलांग लगाकर उन्होंने पदक पक्का कर लिया. तीन एथलीट 2.21 मीटर तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन प्रयासों के हिसाब से मेघवाल ने सिल्वर पर कब्जा जमाया.
आशीष ने जीता सिल्वर मेडल
अल्जीरिया के यूनुस अयाची ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल को ब्रॉन्ज मिला. तीनों खिलाड़ी 2.24 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके. मेघवाल का सिल्वर इस चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक है. इससे पहले भारत के आशीष यादव ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
Also Read: AHF Junior Asia Cup 2026: भारत की जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी
74.09 मीटर का किया थ्रो
आशीष ने फाइनल में 74.09 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. दक्षिण अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने 80.50 मीटर के वर्ल्ड U20 लीडिंग प्रयास के साथ गोल्ड जीता, जबकि डोमिनिका के एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया. वहीं जैवलिन फाइनल में भारत के दूसरे खिलाड़ी टी. धरनीधरन 72.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे.
नीरज चोपड़ा ने 2016 में जीता था गोल्ड
आशीष की उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि वह वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने. उनसे पहले नीरज चोपड़ा ने 2016 में 86.48 मीटर के वर्ल्ड U20 रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










