वाहन जांच में पुलिस ने रोकी बाइक, डिक्की और बैग से निकली 30 लीटर देसी शराब; युवक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
लौरिया में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 30 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार हुआ है. पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखने का दावा कर रही है.
Lauria Liquor Smuggler Arrested: लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार करने के साथ शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो फैशन प्रो बाइक भी जब्त कर ली.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लौरिया नगर पंचायत के पकड़ी धनगढ़ टोली निवासी 30 वर्षीय सिकंदर धनगढ़ के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने रोकी बाइक
थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गुरुवार को लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान लौरिया की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका गया.
पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो डिक्की और बैग से कुल 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद बाइक सवार सिकंदर धनगढ़ को हिरासत में ले लिया गया.
शराब के साथ बाइक भी जब्त
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई हीरो फैशन प्रो बाइक को भी जब्त कर लिया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.
इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










