सीतामढ़ी में 20 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जुटेंगे 10 हजार श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
प्रसन्नता व्यक्त करते तैयारियों में जुटे आयोजन समिति के पदाधिकारी गण. | Prabhat Khabar Network

प्रसन्नता व्यक्त करते तैयारियों में जुटे आयोजन समिति के पदाधिकारी गण. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में 20 जुलाई को श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस बार 10 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। उत्सव से पहले तीन दिनों तक धार्मिक कथा और महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

सीतामढ़ी: श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति, सीतामढ़ी के तत्वावधान में आगामी 20 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. यह भव्य रथयात्रा दोपहर 2.00 बजे नगर के बाटा चौक से प्रारंभ होगी, जो निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन कराएगी. इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

तीन दिवसीय कथा और महाप्रसाद का आयोजन

रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में 17, 18 एवं 19 जुलाई को श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा. कथा का शुभारंभ 17 जुलाई को शाम 4.00 बजे से होगा. इन तीनों दिनों तक कथा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं, रथयात्रा से एक दिन पहले यानी 19 जुलाई को विशेष महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा.

इस बार दोगुनी भीड़ की उम्मीद, तैयारियां तेज

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष रथयात्रा में करीब पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे. वहीं, इस वर्ष यह संख्या दोगुनी होकर लगभग दस हजार तक पहुंचने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल और रूट मैनेजमेंट की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं.

समिति ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

रथयात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष राजा गुप्ता, उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, सचिव राघव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरव सिन्हा ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी सनातनी सपरिवार इस भव्य धार्मिक उत्सव में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें. इस समय पूरे शहर में "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन