घर से 5.26 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी, सुबह खेत में बिखरा मिला सामान

Updated:
विज्ञापन

घर से 5.26 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी, सुबह खेत में बिखरा मिला सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घर से करीब 5.26 लाख रुपये नकद और कीमती सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए. सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime: डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वार्ड संख्या-1 में चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में घर से करीब 5.26 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह परिवार की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला और पास के खेत में टूटे हुए बक्से व बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला.

विज्ञापन

सुबह जागने पर सामने आई चोरी की वारदात

पीड़ित सियाराम साह ने डुमरा थाना में दिए आवेदन में बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे. सुबह उठने पर देखा कि घर का दरवाजा खुला है. बाहर निकलने पर घर के बगल के खेत में पेटी, बक्सा, अटैची और बैग टूटे हुए पड़े थे तथा उनका सामान बिखरा हुआ था.

मजदूरी, बेटियों की बचत और भैंस बिक्री की रकम भी चोरी

पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 5.26 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. इसमें मजदूरी से बचाए गए 60 हजार रुपये, बेटी चंदा के 1.96 लाख रुपये, खुशबू के 70 हजार रुपये, भैंस और उसके बच्चे की बिक्री से मिले एक लाख रुपये सहित अन्य नकदी शामिल थी. यह राशि किराना दुकान के लिए सामान खरीदने के उद्देश्य से रखी गई थी.

सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए चोर

चोरी गए सामान में चांदी की हंसुली, सोने का जितिया, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, सोने की हनुमानी, कान और नाक के आभूषण समेत कई कीमती जेवरात शामिल हैं. चोर बक्से और अटैची तोड़कर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढे़ं: नेपाल में बारिश के बाद सीतामढ़ी में बाढ़ का खतरा, तटबंधों का निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन