चोरी के आरोप में बाजार में दो महिलाओं का बाल काटा गया, जानें क्या है मामला

Updated at : 06 Sep 2021 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में बाजार में दो महिलाओं का बाल काटा गया, जानें क्या है मामला

बानाबीरा बाजार में दो महिलाओं के साथ मारपीट करने और बाल काटने का मामला प्रकाश में आया है. बानाबीरा बाजार में चोरी के आरोप में पकड़ी गयी दो महिलाओं को ग्रामीणों ने चप्पो से धुनाई की.

विज्ञापन

सिमडेगा : मुफ्फसिल थाना अंर्तगत बानाबीरा बाजार में दो महिलाओं के साथ मारपीट करने और बाल काटने का मामला प्रकाश में आया है. बानाबीरा बाजार में चोरी के आरोप में पकड़ी गयी दो महिलाओं को ग्रामीणों ने चप्पो से धुनाई की. गाली गलौज करते हुए दोनों महिला के बाल भी सरेआम काट दिये गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बाजार पहुंच दोनों महिलाओं को थाना लाया गया.

दोनो का इलाज कराकर फर्द बयान अंकित किया गया. अपने बयान में महिला ने बताया कि चार सिंतबर को संध्या करीब 5.30 बजे बानाबीरा बाजार में घूम रही थी. इसी क्रम में दो ग्रामीण महिलाओं ने दोनों महिला को पकड़ लिया और कहने लगी कि तुमलोग बाहर की लग रही हो. मेरा छह सौ रुपया चोरी हुआ है. इसके बाद एक महिला और आ गई और तीनों मिलकर मारपीट करने लगी.

फिर दो महिला मिलकर दोनों का बाल काट दिया. बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 09/2021 दिनांक 04.09. 2021 धारा 341 / 342 / 323 / 504 / 509 / 34 भादवि के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. कांड में वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल होने के आरोपी तीनों महिलाओं की पहचान के लिये पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola