हाजीपुर: देसरी की श्रुति ने यूजी-नीट में लहराया परचम, 598 अंक के साथ हासिल की एआईआर 10647

श्रुति कुमारी | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के देसरी प्रखंड की श्रुति कुमारी ने यूजी-नीट परीक्षा में 598 अंक प्राप्त कर देशभर में अपने जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 10647 हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
Hajipur News : देसरी प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी रमेश राय और चिंता देवी की पुत्री श्रुति कुमारी ने यूजी-नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है. श्रुति ने 720 अंकों में 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 10647 तथा अपनी कैटेगरी में 4786वीं रैंक हासिल की है.
बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी है श्रुति
श्रुति की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही श्रुति ने एसडी पब्लिक स्कूल, रामपुर किचनी से दसवीं तथा आरआर कॉलेज, लखनपुर से बारहवीं की शिक्षा पूरी की है.
कई जनप्रतिनिधियों ने शुभकामना दी
श्रुति की सफलता पर एसडी पब्लिक स्कूल के निदेशक लोकनाथ राय, संत हरेंद्र राय, पूर्व प्रमुख अमिता राय, पूर्व प्रमुख डीपी यादव, समाजसेवी विजय राय, संत केदार राय, समाजसेवी अरुण सिंह, पूर्व प्रमुख निशु कुमारी, जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










