'श्री संकट मोचन मंदिर' निर्माण की रखी गई आधारशिला, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सारण में हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन की तस्वीर
Sankat Mochan Mandir Saran : सारण के परसा प्रखंड क्षेत्र के सगुनी पंचायत अंतर्गत प्रताप छपरा गांव में श्री संकट मोचन मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. शनिवार को ब्राह्मण स्थान के समीप बनने वाले मंदिर का भूमि पूजन समारोह श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ.
Sankat Mochan Mandir Saran : (मोहम्मद यूसुफ) सारण के परसा प्रखंड क्षेत्र के सगुनी पंचायत अंतर्गत प्रताप छपरा गांव में श्री संकट मोचन मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. शनिवार को ब्राह्मण स्थान के समीप बनने वाले मंदिर का भूमि पूजन समारोह श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई.
Chhapra News वैदिक रीति-रिवाज से हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन आचार्य राहुल तिवारी ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार कराया. इस अवसर पर शंकर सिंह यजमान बने. पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.
Bhumi Pujan : श्रद्धालुओं ने रखी मंदिर की आधारशिला
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया हरेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दीपक सिंह, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, गया सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत साह, छोटू सिंह, समाजसेवी तूफान सिंह, अभय सिंह और चंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया. सभी ने मंदिर की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की.
Parasa Hanuman Mandir: जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर
भूमि पूजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया.
मंदिर निर्माण से बढ़ेंगी धार्मिक गतिविधियां
ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कदम बताया. वक्ताओं ने कहा कि मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा.
मंगलवार और शनिवार को होगी विशेष पूजा
मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
saran News : सामाजिक समरसता का बनेगा केंद्र
ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को भी मजबूत करेगा. धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गांव के लोगों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारा बढ़ेगा.
वर्षों पुराना सपना होगा साकार
पूर्व मुखिया हरेश्वर सिंह ने कहा कि प्रताप छपरा के लोगों की वर्षों पुरानी इच्छा अब पूरी होने जा रही है. गांव के लोगों के सहयोग और सहभागिता से एक भव्य और आकर्षक श्री संकट मोचन मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा.
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु, ग्रामीण और युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










