वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की टॉप-4 में एंट्री

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 19 May 2026 11:34 PM

विज्ञापन

शतकीय साझेदारी के बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया)

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

विज्ञापन

RR vs LSG: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जिसमें वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत राजस्थान ने पांच गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई. जोश इंग्लिस 60 रन बनाकर आउट हो गए.

मिचेल मार्श शतक से चूके

जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया. निकोलस पूरन 16 रन बनाकर आउट हो गए. 151 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा. एक छोर से मार्श की ताबड़तोड़ पारी जारी रही. अंत में ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन बनाए. इन खिलाड़ियों के बदौलत लखनऊ की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन तक पहुंची. राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट चटकाए.

राजस्थान रॉयल्स की दमदार शुरुआत

जवाब में 221 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने कमाल की शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई. यशस्वी 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. यशस्वी के आउट होने के बाद वैभव का तूफान देखने को मिला.

शतक से चूके वैभव

दूसरे विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों के बीच 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. इस दौरान वैभव ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए. वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिला दी. ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश ने 1 और मोहसिन खान ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola