रोहतास में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में भिड़ंत, 5 की हालत नाजुक

जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर एचपी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी.
Rohtas Accident: (शिवसागर से सुजीत कुमार) जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर एचपी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में पांच लोग घायल हो गये, जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
कैसे हुआ हादसा
स्थानीय ग्रामीणों और एनएचआई कर्मियों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पहले बाइक सवारों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची टीम
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम और शिवसागर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
2 की हालत नाजुक
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
Also Read: खबर का असरः 24 घंटे के अंदर सदर अस्पताल में आया एंटी रेबीज इंजेक्शन, मरीजों को मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










