Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन इसलिए नहीं करते शादी,जानें इसके पीछे की वजह
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Nov 2024 9:51 AM
Vivah Panchami 2024
Vivah Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था, इसलिए इसे विशेष महत्व दिया जाता है. आज के दिन भगवान राम और माता सीता की शादी की वर्षगांठ मनाई जाती है.
Vivah Panchami 2024: प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था, इसलिए इसे राम-सीता विवाह उत्सव या विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाने की परंपरा है. इस दिन विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है, हम आपको बता रहे हैं इसके पीछे की वजह
जानें किस दिन मनाई जाएगी विवाह पंचमी
विवाह पंचमी शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024
पंचमी तिथि प्रारम्भ 05 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12:49 बजे
पंचमी तिथि समाप्त 06 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12:07 बजे
विवाह पंचमी के दिन शादियों का आयोजन क्यों नहीं किया जाता है?
विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है. प्रत्येक दंपति की इच्छा होती है कि उनकी जोड़ी भी राम-सीता के समान हो. यहां तक कि वरिष्ठजन भी दंपतियों को यही आशीर्वाद देते हैं कि उनकी जोड़ी राम-सीता जैसी बनी रहे.
हालांकि, भगवान राम और माता सीता को विवाह के बाद 14 वर्षों तक वनवास का सामना करना पड़ा, और उनका जीवन अनेक दुखों से भरा रहा. जब उनका वनवास समाप्त हुआ और वे अपने राज्य लौटे, तब माता सीता को अग्निपरीक्षा का सामना करना पड़ा. इसके बाद, गर्भवती अवस्था में भगवान राम ने माता सीता को त्याग दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने बच्चों के साथ अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इन घटनाओं के कारण लोग विवाह पंचमी के दिन अपनी बेटियों की शादी नहीं करते, ताकि उनकी बेटियों का जीवन सुखमय हो सके.
ऐसे मनाई जाती है विवाह पंचमी
विवाह पंचमी का पर्व विशेष रूप से राम मंदिरों के साथ-साथ अन्य सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है. यह मान्यता है कि भगवान श्रीहरि विष्णु ने मानवता को जीवन का सही मार्ग दिखाने और राक्षसों का नाश करने के लिए भगवान राम के रूप में अवतार लिया. कई स्थानों पर भगवान राम के भक्त माता सीता और भगवान श्रीराम का विवाह सम्पन्न कराते हैं. इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से सीता स्वयंवर की कथा का श्रवण करते हैं, जिसे कभी-कभी नाट्य रूप में भी प्रस्तुत किया जाता है. इस अवसर पर भगवान राम और माता सीता से विवाह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










