कल विजया एकादशी के दिन तुलसी का माला से  करें जाप, मिलेगा ये शुभफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Vijaya Ekadashi 2025 Tulsi Mala Jaap

Vijaya Ekadashi 2025: इस वर्ष सोमवार, 24 फरवरी 2025 को आ रहा है. इस दिन श्रीहरि की विधि-विधान से पूजा का विशेष महत्व है. इसके अतिरिक्त, लक्ष्मी नारायण को प्रसन्न करने के लिए विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Vijaya Ekadashi 2025: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और उसके जीवन में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का आगमन होता है. पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि भगवान श्रीराम ने रावण को युद्ध में पराजित करने के लिए विजया एकादशी का व्रत किया था.

विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. इस प्रकार, विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा.

रविवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये सामान, सूर्य देव हो जाएंगे गुस्सा

विजया एकादशी  पर तुलसी की पूजा अवश्य करें

विजया एकादशी के अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ तुलसी की पूजा अवश्य करें. इस दिन आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं, किंतु यह ध्यान रखें कि मंत्र का जाप तुलसी की माला से ही किया जाए.

विष्णु के मंत्रों का जाप जरूरी

हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप करने के लिए विभिन्न प्रकार की मालाओं का उपयोग किया जाता है. विभिन्न देवी-देवताओं के मंत्रों के लिए अलग-अलग मालाएं होती हैं. विशेष रूप से वैष्णव समुदाय तुलसी की माला का उपयोग करके भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करता है.

इस मंत्र का करें 108 बार जाप

विजया एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगे और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

जाप आरंभ करने से पूर्व माला को गंगाजल से शुद्ध कर लें. मंत्र का जाप समाप्त करने के बाद, तुलसी की माला को सम्मानपूर्वक अपने माथे से स्पर्श करें और फिर माला को सुरक्षित स्थान पर रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola