रविवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये सामान, सूर्य देव हो जाएंगे गुस्सा
Sunday Upay
Sunday Upay: रविवार के दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में दरिद्रता उत्पन्न हो सकती है. हिंदू धर्म के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष विद्यमान है, तो इससे बचने के लिए सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही, कुछ विशेष सामानों की खरीदारी से भी परहेज करना चाहिए.
Sunday Upay: रविवार का दिन सूर्य देवता के लिए समर्पित माना जाता है. इस दिन का ज्योतिष और वास्तु में विशेष महत्व है. रविवार को कुछ वस्तुओं की खरीदारी शुभ फल प्रदान कर सकती है, जबकि कुछ अन्य वस्तुओं की खरीदारी नकारात्मक परिणाम ला सकती है.
रविवार के दिन न खरीदें ये सामान
लोहा
ज्योतिष के अनुसार, रविवार को लोहा खरीदना उचित नहीं है, क्योंकि यह दिन सूर्य देवता को समर्पित है. वहीं, लोहा शनि देव को प्रिय होता है, और शनि तथा सूर्य के बीच का संबंध 36 का माना जाता है. इसलिए, रविवार को लोहा खरीदने से बचना चाहिए.
यहां देखें 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
वाहनों की खरीदारी न करें
रविवार के दिन वाहनों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए. इस दिन वाहन का सौदा करने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त, अपने वाहन के लिए कोई एक्सेसरीज़ खरीदने से भी बचना चाहिए.
गार्डनिंग से संबंधित उपकरण न खरीदें
इस दिन घर बनाने का सामान और गार्डनिंग से जुड़े उपकरण खरीदना भी अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से सूर्य दोष का प्रभाव बढ़ सकता है.
मांस और शराब का सेवन नहीं करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन मांस और शराब का सेवन नहीं करें. मान्यता है कि इस दिन शनि संबंधित चीजों के सेवन से परहेज करें.
रविवार को क्या खरीदें
इस दिन लाल, पीले और सुनहरे रंग के वस्त्रों की खरीदारी की जा सकती है. गुड़, तांबा और गेहूं भी इस दिन खरीदने के लिए शुभ माने जाते हैं. आंखों से संबंधित वस्तुएं, जैसे चश्मा, खरीदना लाभकारी होता है। रविवार को वॉलेट खरीदना भी अच्छा माना जाता है. इस दिन लकड़ी और लोहे की वस्तुओं की खरीद से बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










