Vastu Tips: बुरी नजर से बचाएगी ईविल आई, जानें आसान घरेलू उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2025 1:08 PM

विज्ञापन

Vastu Tips evils eye

Vastu Tips: बुरी नजर यानी नजर दोष घर की शांति, सुख-समृद्धि और सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इससे बचने के कई आसान और कारगर उपाय बताए गए हैं। जानें कुछ सरल टिप्स, जो आपके घर को सुरक्षित और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: जरूरत से ज्यादा तारीफ मिलना, अचानक बीमार पड़ना, काम का बिगड़ना या घर में बार-बार तनावपूर्ण माहौल बनना—इन्हें अक्सर लोग ‘नजर लगना’ मानते हैं। चाहे आप इस पर विश्वास करते हों या नहीं, लेकिन दुनिया की कई संस्कृतियों में नजर से बचाव के अलग-अलग उपाय अपनाए जाते हैं। कहीं नीले रंग की कांच की आंख टांगी जाती है, तो कहीं उल्टी घोड़े की नाल दरवाजे पर लगाई जाती है। भारत में स्वास्तिक और ‘ॐ’ जैसे धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल आम है.

आज भले ही ईविल आई (Evil Eye) इमोजी पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया हो, लेकिन इसका असल अर्थ बुरी नजर से सुरक्षा ही है। कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते हैं और नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं.

Vastu Tips: सेंधा नमक से दूर करें नकारात्मकता और वास्तु दोष

मुख्य द्वार पर सकारात्मकता बढ़ाएं

घर का प्रवेश द्वार ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होता है। इसे साफ-सुथरा और सुरक्षित रखें। दरवाजे पर स्वास्तिक या ‘ॐ’ का चिन्ह लगाएं। अगर धार्मिक प्रतीक पसंद नहीं हैं, तो एक कटोरी में फिटकरी (Alum) रखें और हर सप्ताह बदलें। यह नजर दोष को सोख लेती है.

दक्षिण-पूर्व दिशा को सक्रिय करें

दक्षिण-पूर्व को अग्नि कोण कहा जाता है, जो मां दुर्गा से जुड़ा है। यहां पीतल के दीपक में अखंडज्योत जलाएं और उसे चंदन की चौकी पर रखें। चाहें तो यहां तांबे का स्वास्तिक भी स्थापित कर सकते हैं.

उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखें

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व घर की सबसे शुभ दिशा है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसे हमेशा स्वच्छ और खाली रखें। यहां भारी सामान या फर्नीचर न रखें.

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाली धूप जलाएं

साउथ-ईस्ट में चंदन, कपूर या व्हाइट सेज जलाएं। साउथ-वेस्ट में लोबान (Frankincense) या देवदार (Cedarwood) जलाने से स्थिरता और सुरक्षा महसूस होती है.

तुलसी का पौधा लगाएं

तुलसी धार्मिक दृष्टि से पवित्र और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में दरवाजे/खिड़की के पास रखें। यह न केवल शुभता लाती है, बल्कि रोगाणुओं से भी बचाव करती है.

सुरक्षा देने वाली पेंटिंग्स लगाएं

दक्षिण दिशा में हनुमान जी की, उत्तर-पूर्व में मोर या गणेश जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. अन्य धर्म के लोग अपनी आस्था से जुड़ी तस्वीरें भी लगा सकते हैं.

इन उपायों से आप न केवल नजर दोष से बच सकते हैं, बल्कि अपने घर का माहौल और भी शांत, सुरक्षित और सकारात्मक बना सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola