Vastu Tips: सेंधा नमक से दूर करें नकारात्मकता और वास्तु दोष
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2025 1:08 PM
Vastu Tips for Rock Salt
Vastu Tips: सेंधा नमक न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी इसका खास महत्व है। माना जाता है कि इसके सरल उपाय अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, धन-समृद्धि आती है और घर में सुख-शांति का वास होता है.
Vastu Tips: हमारे घरों में सेंधा नमक (Rock Salt) आमतौर पर व्रत-उपवास में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष में भी इसका खास महत्व माना गया है? हजारों सालों से सेंधा नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला, वातावरण को शुद्ध करने वाला और जीवन में सुख-शांति लाने वाला माना जाता है। यही वजह है कि कई अनुभवी वास्तुविद और ज्योतिषाचार्य इसे घर में रखने की सलाह देते हैं। जानिए कि सेंधा नमक को घर में क्यों और कैसे रखना चाहिए और इससे क्या-क्या लाभ हो सकते हैं.
प्यार और धन के ग्रह ‘शुक्र’ से है सेंधा नमक का कनेक्शन
ज्योतिष के अनुसार, सेंधा नमक का संबंध ‘शुक्र ग्रह’ से होता है। शुक्र ग्रह जीवन में प्रेम, सुंदरता, ऐशो-आराम और धन का कारक होता है। माना जाता है कि अगर आप अपने घर में सेंधा नमक रखते हैं तो इससे शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है, जिससे रिश्तों में मिठास आती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है.
Vastu Tips: बुरी नजर से बचाएगी ईविल आई, जानें आसान घरेलू उपाय
नकारात्मक ऊर्जा को करता है साफ
सेंधा नमक को एक प्राकृतिक क्लीनर भी कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये माना गया है कि यह घर की हवा में मौजूद निगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। खासकर अगर आप अक्सर तनाव, झगड़े या भारीपन महसूस करते हैं, तो सेंधा नमक आपके घर का माहौल हल्का और शांत बना सकता है.
शनि दोष को करता है कम
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में शनि को ऐसा ग्रह माना गया है जो देरी, रुकावट और परेशानियों का कारण बन सकता है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि अगर आप घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक कटोरी में थोड़ा सा सेंधा नमक रखते हैं, तो इससे शनि की टेढ़ी दृष्टि से राहत मिल सकती है। इससे घर में स्थिरता और सुरक्षा का भाव आता है.
पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ाता है
सेंधा नमक को रखने से घर की ऊर्जा का संतुलन बेहतर होता है। यानी कि जो पॉजिटिव एनर्जी आपके घर में आती है, वह बिना बाधा के बहती है। इससे आपके स्वास्थ्य, कामकाज और मानसिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ता है.
बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाव
अगर आपको लगता है कि आपके घर में बार-बार नेगेटिविटी आ रही है या कोई नजर दोष लग रहा है, तो एक आसान उपाय है, घर के मुख्य दरवाजे के पास एक कटोरी में सेंधा नमक रखें। यह नमक घर में आने वाली बुरी नजर और निगेटिव वाइब्स को रोकने का काम करता है.
कैसे और कहां रखें सेंधा नमक?
- एक छोटी कटोरी में सेंधा नमक लें और इसे घर के किसी कोने, खासकर मुख्य दरवाजे, बाथरूम, या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें.
- हर 7 या 15 दिन में नमक बदलते रहें, पुराने नमक को फेंक दें.
- इसे किसी भी चमकीले स्टील या कांच के बर्तन में रखें, ताकि वह ऊर्जा को ठीक से सोख सके.
परंपरा और पॉजिटिव सोच का सरल उपाय
चाहे आप ज्योतिष में पूरी आस्था रखते हों या सिर्फ परंपराओं को मानते हों, सेंधा नमक को घर में रखना कोई मुश्किल या खर्चीला उपाय नहीं है। ये न सिर्फ आपके मन को सकारात्मक बनाए रखने की याद दिलाता है, बल्कि घर के माहौल को भी हल्का और शांत बनाए रखने में मदद करता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










