Vastu Tips For Money: इन 5 चीजों को घर में रखने से खुलेंगे धन के मार्ग, मिलेगी तरक्की

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Nov 2025 8:37 AM

विज्ञापन

आर्थिक लाभ पाने के वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Money : घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाने वाली कुछ वस्तुएं धन की वृद्धि और तरक्की के मार्ग खोलने में सहायक मानी जाती हैं. वास्तु और परंपरागत मान्यताओं के अनुसार ये पांच चीजें घर में सौभाग्य बढ़ाती हैं, नकारात्मक ऊर्जा दूर करती हैं और आर्थिक स्थिरता को मजबूत बनाती हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, हमारे आस-पास मौजूद कुछ खास वस्तुएं घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं और धन के मार्ग को खोल सकती हैं. इन चीज़ों को सही स्थान पर रखने मात्र से आपकी किस्मत पलट सकती है और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 चमत्कारी चीज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और आपको अपने व्यापार, नौकरी और जीवन के हर क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी.

श्री यंत्र या कुबेर यंत्र

श्री यंत्र या कुबेर यंत्र माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर को समर्पित किया गया है. यह यंत्र धन का प्रतीक माना जाता है. इस यंत्र को घर में रखने से कर्ज से मुक्ति,व्यवासय में लाभ और धन में वृद्धि होती है. इसका स्थापना घर के उत्तर या उत्तर- पूर्व दिशा में करना चाहिए. इस यंत्र को घर में रखकर ध्यान कर कुबेर मंत्र “ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः” का जाप करने से लाभ मिलता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.

दक्षिणावर्ती शंख नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है

शास्त्रों के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख में माता लक्ष्मी का वास होता है. इसे घर रखने से दरिद्रता दूर होती है और सकरात्मक उर्जा आती है. इसे लाल कपड़े में लपेटकर पूजा घर में रखा जाना चाहिए. शंख को घर में रखने से धन समृद्धि, व्यापार में वृद्धि होता है. इसके आलवा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है.

चांदी का सिक्का शुक्र मजबूत बनाएगा

ज्योतिष के अनुसार चांदी को चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है, जो मन की शांति और सकारात्मकता लाती है. चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से भी होता है शुक्र को धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. चांदी का सिक्का रखने से शुक्र मजबूत होता है, जिससे जीवन में संपन्नता आती है. चांदी को माता लक्ष्मी की प्रिय धातु माना जाता है. वास्तु के अनुसार चांदी के सिक्के को तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है.

ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में सफलता चाहिए? जानें कौन-से मंत्र दिला सकते हैं आत्मविश्वास और अच्छे नंबर

पांच कौड़ियां पर्स में रखने से भी लाभ होता है

पौराणिक कथा के अनुसार कौड़ियां समुद्र से उत्पन्न हुई हैं और इन्हें माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है. ज्योतिष, वास्तु और लोक परंपराओं में के अनुसार कौड़ियां को धन और और समृद्धि के मामले में अत्यंत शुभ माना जाता है. इसका उपयोग 5 या 7 पीली कौड़ियों को हल्दी लगाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से धन का लाभ होते है. इसे पर्स में रखने से भी लाभ होता है.

एकाक्षी नारियल साक्षात् देवी लक्ष्मी का रूप

एकाक्षी नारियल में केवल एक आंख या छिद्र होता है. हिंदू धर्म में उसे साक्षात् देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है. एकाक्षी नारियल की स्थापना के लिए दीपावली, गुरु-पुष्य नक्षत्र, होली, शुक्रवार, नवरात्रि को शुभ मुहर्त माना जाता है. मान्यता के अनुसार जहां नारियल स्थापित होता है, वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है.

इनपुट: रंजन कुमार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola