Vastu Tips: घर की सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का इस्तेमाल सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Jan 2026 11:39 AM

विज्ञापन

नकली फूल और पौधों के लिए वास्तु उपाय

Vastu Tips: कई लोग घरों में सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का उपयोग करते हैं. उन्हें यह नहीं पता होता कि घर में लगे पौधे ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. यह प्रभाव शुभ और अशुभ, दोनों हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकली फूलों और पौधों को लगाना सही है या नहीं.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर सजाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है. कहा जाता है कि जब घर साफ और सजा हुआ रहता है, तो मन प्रसन्न रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. यह न केवल घर को देखने में सुंदर बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव डालता है. घर को सजाने के लिए जिन चीजों का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है, उनमें फूल और तरह-तरह के पौधे शामिल हैं. ये पौधे घर में सुगंध फैलाते हैं और देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. लेकिन आज के समय में कई लोग असली पौधों को छोड़कर घर में नकली पौधे लगाने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही है, या इससे वास्तु दोष लग सकता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही या गलत?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकली फूलों और पौधों को लगाना शुभ नहीं माना जाता. नकली फूलों और पौधों में जीवन नहीं होता, इसलिए ये घर में डेड एनर्जी को आकर्षित करते हैं. इसके अलावा, इन पर जल्दी धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ती है.
  • इसका असर घर के रिश्तों और पारिवारिक माहौल पर भी पड़ता है. घर के सदस्यों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां आने की संभावना रहती है. साथ ही, नकली पौधे घर की शुद्धता और पवित्रता पर भी अशुभ प्रभाव डालते हैं और जीवन में आलस्य बढ़ाने का कारण बनते हैं.

घर में लगाएं असली फूल और पौधे

  • फूल और पौधे जीवन के प्रतीक होते हैं. ये न केवल घर में सुगंध फैलाते हैं, बल्कि आसपास के वातावरण को भी पवित्र और शुद्ध बनाए रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घर को सजाने के लिए असली फूलों और पौधों का उपयोग करते हैं, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है.
  • असली पौधों से घर की ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, रिश्तों में मजबूती और मधुरता आती है, और मानसिक रूप से शांति व सुकून मिलता है. कहा जाता है कि ताजे फूलों और हरे-भरे पौधों को रोज देखने से मन में अच्छे और सकारात्मक विचार आते हैं, जिससे व्यक्ति पॉजिटिव और एक्टिव बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola