Vastu Tips 2025: घर में सुख शांति और धन समृद्धि चाहिए तो करे ये उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2025 10:39 AM

विज्ञापन

घर में शांति के लिए अपनाएं ये उपाय

Vastu Tips 2025: वास्तु के अनुसार घर में सुख, शांति और धन-समृद्धि लाने के लिए कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं. सही दिशा, सकारात्मक ऊर्जा और घर के प्रमुख स्थानों पर वास्तु उपाय करने से परिवार में खुशहाली, आर्थिक लाभ और मानसिक शांति बनी रहती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: आज के समय में हर कोई अपने जीवन और घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली चाहता है. मेहनत के साथ-साथ छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर भी घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है. वास्तु शास्त्र में कई सरल और असरदार उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर न केवल घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, बल्कि आर्थिक और पारिवारिक खुशहाली भी आती है.

घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें

सफाई घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है. विशेष रूप से बेड और उसके नीचे गंदगी नहीं होनी चाहिए. गंदगी न केवल नेगेटिव एनर्जी लाती है, बल्कि घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति को भी प्रभावित करती है. चीजों को उनकी जगह पर रखें और घर को हमेशा व्यवस्थित बनाए रखें.

Grahan 2025: कुंडली में ग्रहण योग जीवन पर डालता है ये प्रभाव

अग्नि कोण में मां लक्ष्मी की पूजा

घर के अग्नि कोण (किचन या पूजा स्थल के पास) में सुवर्ण लक्ष्मी का चित्र लगाएं. इसके पास थोड़े चावल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

घर में मोर के पंख रखना

वास्तु के अनुसार घर में 11 मोर के पंख लाएं और उन्हें दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी के बर्तन में रखें. इससे घर में धन, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है.

नेगेटिव एनर्जी से बचाव

उत्तर-पश्चिम दिशा में कांच की कटोरियों में हरी इलायची, लौंग, साबुत दालचीनी और सुपारी रखें. यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नेगेटिव एनर्जी से बचाव करने में मदद करता है.

ईशान कोण में चांदी का बर्तन

ईशान कोण में चांदी का बर्तन रखें और उसमें चावल भरकर रखें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में धन और समृद्धि बनी रहती है.

ब्रह्मस्थान में मंत्र जाप

घर के ब्रह्मस्थान पर रोजाना ओम का जाप करें या संबंधित मंत्र का उच्चारण करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति बनी रहती है.

इन सरल और आसान वास्तु उपायों को अपनाने से घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बनी रहती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola