Vastu Remedy: क्या आप जानते हैं नमक की पोटली से कैसे बदल सकती है आपकी जिंदगी?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Jun 2025 11:13 AM
Vastu Remedy from salt
Vastu Remedy: क्या आप जानते हैं कि रात को सोते समय तकिए के नीचे नमक की पोटली रखने से आपकी किस्मत बदल सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आसान उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, मानसिक शांति बढ़ाता है और आर्थिक समस्याओं से राहत दिला सकता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का एक अहम माध्यम है. अगर इसके नियमों को सही तरह से अपनाया जाए, तो घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी सेहत बनी रहती है. वहीं, गलत वास्तु के कारण नकारात्मकता और समस्याएं बढ़ जाती हैं.
वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. इन्हीं में से एक है – रात को सोते समय तकिए के नीचे नमक रखना. यह उपाय भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन इसके प्रभाव बेहद गहरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं, इस छोटे-से उपाय से मिलने वाले फायदों के बारे में.
कब से शुरू होगा विष्णुजी का विश्राम काल, जानें इसका धार्मिक महत्व
वास्तु दोष से दिलाता है राहत
अगर आपके घर में वास्तु दोष है और लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो हर शुक्रवार रात को नमक की एक छोटी पोटली बनाकर तकिए के नीचे रखें. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. इसे 11 शुक्रवार तक दोहराने से सकारात्मक परिवर्तन महसूस होने लगता है.
मानसिक तनाव करता है कम
आज के समय में तनाव और बेचैनी आम समस्या बन गई है. अगर आप भी रात को बेचैनी महसूस करते हैं या ठीक से नींद नहीं आती, तो नमक की पोटली तकिए के नीचे रखकर सोने से मानसिक शांति मिलती है. यह उपाय नींद को गहरा और सुकूनभरा बनाता है.
आर्थिक तंगी से मिलती है राहत
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो शुक्रवार की रात ‘ॐ धनाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें और नमक की पोटली तकिए के नीचे रखें. वास्तु के अनुसार यह उपाय धन संबंधी अड़चनों को दूर करता है.
नकारात्मक ऊर्जा को करता है दूर
घर या मन में अगर नकारात्मकता बनी रहती है, तो यह उपाय बहुत उपयोगी हो सकता है. नमक की ऊर्जा आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखती है.
नींद आती है गहरी और ताजगी से भरी
रात को बार-बार नींद खुलना या नींद ना आना आम समस्याएं हैं. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नमक की पोटली तकिए के नीचे रखने से नींद में सुधार आता है और अगली सुबह व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है.
कैसे करें यह उपाय?
- साफ और सूखा कपड़ा लें और उसमें थोड़ा सा नमक बांधें.
- हर शुक्रवार को पुरानी पोटली हटाकर नई रखें.
- पोटली को गद्दे और तकिए के बीच, सिर के पास रखें.
- इसे करते समय मन में शांति और श्रद्धा रखें.
यह उपाय क्यों है खास?
यह उपाय न सिर्फ वास्तु दोष दूर करता है, बल्कि जीवन में शांति, समृद्धि और मानसिक सुकून लाने में भी सहायक है. इसे अपनाकर कई लोग सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर चुके हैं.
अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क
अगर आप भी जीवन में सुख-शांति, आर्थिक समृद्धि और वास्तु संबंधी समाधान चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं.
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
यह जानकारी प्राचीन भारतीय शास्त्रों और परंपराओं पर आधारित है. इसे आजमाने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें या विशेषज्ञ से परामर्श लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










