सपने में खुद की शादी दिखे तो क्या होता है? जानें स्वप्न शास्त्र की मान्यता

Updated:
विज्ञापन

सोते हुए शादी के सपने देखती हुई महिला की सांकेतिक तस्वीर

सपने में खुद की शादी देखना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका क्या मतलब होता है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना भविष्य के कई संकेतों की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

Swapan Shastra: रात में सोते समय सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है. भारतीय परंपरा और ज्योतिष की एक प्रमुख शाखा स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य से जुड़े किसी न किसी संकेत की ओर इशारा करता है. कई बार लोग सपने में खुद की शादी होते हुए देखते हैं. ऐसे में सुबह उठते ही उनके मन में यह सवाल आता है कि आखिर इस सपने का वास्तविक जीवन में क्या अर्थ होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शादी देखने का अर्थ उसकी परिस्थिति पर निर्भर करता है. कुछ स्थितियों में यह शुभ संकेत माना जाता है, जबकि कुछ परिस्थितियों में यह सावधान रहने का संदेश देता है. आइए जानते हैं, खुद की शादी का सपना देखने का क्या मतलब होता है.

Image

खुद की शादी का सपना देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद की शादी होते हुए या विवाह के फेरे लेते हुए देखता है, तो इसे सामान्यतः शुभ संकेत नहीं माना जाता. माना जाता है कि यह सपना आने वाले समय में कार्यक्षेत्र में चुनौतियों, किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है. यह सपना करियर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देता है.

यह भी पढ़ें: समाज को दिशा दिखाता शिव दर्शन, जानिए क्यों कहलाते हैं वे देवों के देव महादेव

शादी से जुड़े अलग-अलग सपनों का अर्थ

खुद की दोबारा शादी देखना: यदि कोई विवाहित व्यक्ति सपने में अपनी दोबारा शादी होते हुए देखता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह वैवाहिक जीवन में मतभेद, असंतोष या आपसी मनमुटाव का संकेत माना जाता है. 

शादी की तैयारियां देखना: सपने में शादी की तैयारियां देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. साथ ही, किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी या रुकावट आने की भी संभावना रहती है.

लव पार्टनर से शादी का सपना देखना: यदि कोई व्यक्ति अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी का सपना देखता है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना गया है. यह सपना रिश्ते में मजबूती, आपसी विश्वास बढ़ने और भविष्य में संबंध आगे बढ़ने की संभावना का संकेत देता है. 

यह भी पढ़ें; सीढ़ियों से लेकर सेप्टिक टैंक तक, घर बनाते समय किन दिशाओं का रखें खास ध्यान?


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola