आज है Vaishakh Amavasya 2025, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा विधि

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2025

Vaishakh Amavasya 2025: धार्मिक विश्वासों के अनुसार वैशाख अमावस्या के दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. आज 27 अप्रैल 2025 रविवार को वैशाख अमावस्या के दिन किस मुहूर्त में पूजा करें, यहां जानें

विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख मास की अमावस्या का व्रत इस साल रविवार आज 27 अप्रैल 2025 को है. वैशाख अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, दक्षिणा, छाता, जल के साथ-साथ सत्तू का दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं. इस दिन छोटी बच्चियों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं भेंट करना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या की तिथि 27 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे प्रारंभ हो चुकी है और इसी दिन रात 1.01 बजे समाप्त होगी. इस दिन स्नान, ध्यान, दान और पुण्य कार्य करने का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

27 अप्रैल से 3 मई का साप्ताहिक राशिफल

वैशाख अमावस्या पूजा विधि

  • स्नान आदि करके मंदिर की सफाई करें.
  • गणेश जी को प्रणाम करें. विष्णु जी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें.
  • मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
  • श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें.
  • पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें.
  • तुलसी दल सहित भोग अर्पित करें.
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें.

वैशाख अमावस्या का महत्व

वैशाख अमावस्या के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व होता है. इस दिन दान करने से पितृ दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, वैशाख अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना आवश्यक है. इस दिन गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन देने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर हो सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola