Surya Grahan 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले और सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, जानें इसका प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2025 1:34 PM

विज्ञापन

सूर्यग्रहण 2025 का शारदीय नवरात्रि और सर्वपितृ अमावस्या पर असर

Surya Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है, ठीक शारदीय नवरात्रि से पहले. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसके खगोलीय और ज्योतिषीय महत्व को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. आइए जानते हैं इसका प्रभाव और धार्मिक मान्यता.

विज्ञापन

Surya Grahan 2025: सितंबर 2025 धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माह माना जा रहा है. इस महीने पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व आ रहे हैं. इसके अलावा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाएं भी इसी माह घटित हो रही हैं. हाल ही में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) भारत में दिखाई दिया, जिसके प्रभाव अगले छह माह तक 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखे जा सकते हैं. अब इसी महीने के अंत में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है.

कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण?

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा. यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण की परंपरा निभाई जाती है. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 1:13 बजे शुरू होगा. चूंकि यह रात में लग रहा है, इसलिए भारत में यह दिखाई नहीं देगा और न ही मान्य होगा. इसी कारण इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण का पितृपक्ष और नवरात्र पर असर

ग्रहण के कारण पितृपक्ष के अनुष्ठानों या आगामी शारदीय नवरात्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. धर्माचार्यों का मानना है कि यह ग्रहण भारत के लिए शुभ है. हालांकि विश्व स्तर पर कुछ उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है, लेकिन भारत पर इसका प्रतिकूल असर नहीं होगा. इसलिए पितृपक्ष अमावस्या पर सभी धार्मिक कार्य जैसे श्राद्ध, दान और तर्पण विधि-विधान से किए जा सकेंगे. अगले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से नवरात्र की शुरुआत होगी और कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में की जाएगी.

21 सिंतबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, क्या भारत से देगा दिखाई? 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावहीन रहेगा, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों से इसे देखा जा सकेगा. यह न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. चूंकि भारत में यह दृश्य नहीं होगा, इसलिए पूजा-पाठ, स्नान और दान पर कोई पाबंदी नहीं होगी. भक्त निश्चिंत होकर धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola