Navratri 2025: कलश स्थापना के लिए पूरी Puja Samagri List, जानें हर सामग्री के बारे में, ताकि नवरात्रि पूजा हो पूरी और सफल

Updated:
विज्ञापन
Navratri Kalash Sthapana

Navratri Kalash Sthapana

Shardiya Navratri 2025 Samagri List: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व है. कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं नवरात्रि पूजा और कलश स्थापना में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्रियों के बारे में.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Samagri List: अब से बस कुछ ही घंटों में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो जाएगा. इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है. इस बार नवरात्रि का पर्व 10 दिनों तक चलेगा और 11वें दिन मां दुर्गा को विदा किया जाएगा. इसका कारण यह है कि नवरात्रि की तृतीया तिथि इस बार दो दिन की है, जिस वजह से नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी.

नवरात्रि के पहले दिन घरों, पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा का आह्वान करते हुए कलश स्थापना की जाती है. कलश स्थापना का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. कलश स्थापना के लिए कुछ आवश्यक सामग्रियों की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं कि कलश स्थापना के समय किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है.

कलश स्थापना और नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट

  • मिट्टी का कलश
  • गंगाजल
  • चावल (अक्षत)
  • सुपारी और सिक्का
  • मिट्टी और जौ
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • सात तरह के अनाज, जौ
  • आम और अशोक के पत्ते
  • गुड़हल या लाल फूल, माला
  • श्रृंगार की वस्तुएं – लाल साड़ी, चुनरी, सिंदूर, चंदन, रोली
  • गंगाजल, रक्षासूत्र, सिक्के
  • गाय का घी
  • शहद
  • पंचमेवा
  • रुई की बत्ती
  • फल, मिठाई और नैवेद्य
  • नारियल
  • इलायची, लौंग, सुपारी, पान का पत्ता
  • अगरबत्ती
  • धूप
  • दीपक
  • कपूर
  • गुग्गल
  • लोबान
  • माता रानी का ध्वज
  • आसन के लिए कुश या कंबल
  • माचिस
  • दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, आरती की पुस्तक
  • अखंड ज्योति के लिए दीपक
  • तिल/सरसों का तेल
  • मां दुर्गा के पगचिह्न

यह भी पढ़े: Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola