Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन अर्पित करें ये खास नौ भोग, बरसेगी अपार कृपा.

Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Sep 2025 12:41 PM

विज्ञापन

Sharadiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा को विशेष भोग अर्पित करने से देवी का आशीर्वाद घर पर बना रहता है और जीवन में प्रगति व खुशहाली आती है.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. हिंदू धर्म में हाथी को ऐश्वर्य, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उनके सामने विशेष प्रकार का भोग अर्पित किया जाता है. ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा के दौरान कौन सा भोग अर्पित करना शुभ होता है.

नवरात्रि के नौ दिन अर्पित करें ये खास नौ भोग

पहला दिन: नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन गाय के घी का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से रोग-कष्ट दूर होते हैं.

दूसरा दिन: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है. इस दिन भोग के रूप में मिश्री अर्पित करना शुभ माना जाता है.

तीसरा दिन: इस दिन देवी दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि खीर का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं, मानसिक शांति मिलती है और जीवन से दुख दूर होते हैं.

चौथा दिन: इस दिन मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मालपुआ का भोग अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है और सभी दुख समाप्त होते हैं.

पांचवां दिन: नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

छठा दिन: छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है. इस दिन शहद का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्ते मजबूत होते हैं.

सातवां दिन: इस दिन मां महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. गुड़ से बनी चीजों का भोग चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

आठवां दिन: नवरात्रि के आठवे दिन मां दुर्गा के सिंहासनगामी स्वरूप की पूजा होती है. इस दिन नारियल का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे संतान संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

नौवां दिन: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन तिल का भोग अर्पित करना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Durga Puja 2025: दुर्गोत्सव के आगमन का संदेश दे रहे सरायकेला-खरसावां में खिले कास के फूल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola