Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर ऐसे करें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, होगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Sep 2022 11:45 AM

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2022: 25 सितंबर, 2022 को महालया के बाद 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने वाली है. नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है. मां के हर रूप का महत्व अलग है. आइए जानते हैं मां के 9 रूपों के बारे में...

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2022: सोमवार 25 सितंबर को महालया के साथ ही अगले दिन 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो जाएगी. मां के हर रूप का महत्व अलग है. आइए जानते हैं मां के 9 रूपों के बारे में…

नवरात्रि में प्रतिपदा की पूजा का उपाय

नवरात्रि के प्रथम दिन यानि की प्रतिपदा को देवी की साधना हमेशा गौ घृत से षोडशोपचार पूजा करें और माता को गाय का घी अर्पण करें. माता की पूजा में गाय का घी चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विशेष रूप से आरोग्य लाभ होता है.

नवरात्रि में द्वितीया की पूजा का उपाय

नवरात्रि में शक्ति की साधना करते हुए द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाकर उसका विशेष रूप से दान करना चाहिए. मान्याता है कि इस दिन शक्कर का दान करने से आयु बढ़ती है.

नवरात्रि में तृतीया की पूजा का उपाय

नवरात्रि की तृतीया तिथि के दिन दूध की प्रधानता होती है. ऐसे में मां भगवती की पूजा में विशेष रूप से दूध का उपयोग करें और उसके बाद उस दूध को किसी ब्राह्मण को दान कर दें. मान्यता है कि दूध का दान दुःखों से मुक्ति का परम साधन है.

नवरात्रि में चतुर्थी की पूजा का उपाय

नवरात्रि में चतुर्थी तिथि को देवी की पूजा में विशेष रूप से मालपुआ का नैवेद्य अर्पण करें. इसके बाद इसे किसी सुयोग्य बाह्मण को दान कर दें. मान्यता है कि इस दिन मालपुआ का दान करने से बुद्धि बल बढ़ता है.

नवरात्रि में पंचमी की पूजा का उपाय

नवरात्रि में पंचमी तिथि के दिन शक्ति की साधना करते हुए देवी भगवती को केले का नैवेद्य चढ़ावें और यह प्रसाद किसी ब्राह्मण को दान करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवेक बढ़ता है और निर्णय शक्ति में असाधारण विकास होता है.

नवरात्रि में षष्ठी की पूजा का उपाय

नवरात्रि में षष्ठी तिथि के दिन माता को शहद चढ़ाने का विशेष महत्व है. इस दिन शक्ति की साधना में शहद चढ़ाकर उसे किसी ब्राह्मण को दान करने से व्यक्ति का सौंदर्य एवं आकर्षण बढ़ता है और समाज में उसका खूब नाम होता है.

नवरात्रि में सप्तमी की पूजा

का उपाय सप्तमी तिथि के दिन माता को विशेष रूप से गुड़ का नैवेद्य अर्पण करना चाहिए. इस दिन माता को गुड़ चढ़कार किसी ब्राह्मण को दान करने से जीवन से जुड़े सभी शोक, रोग दूर होते हैं और आकस्मिक विपत्ति से रक्षा होती है.

नवरात्रि में अष्टमी की पूजा का उपाय

अष्टमी तिथि को भगवती को नारियल का भोग अवश्य लगाना चाहिए. इस उपाय को करने से सभी प्रकार के पाप और पीड़ा का शमन होता है.

नवरात्रि में नवमी की पूजा का उपाय

नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन माता की पूजा धान के लावा से करना चाहिए. इसके बाद इस धान को किसी ब्राह्मण को दान करने से साधक को लोक–परलोक का सुख प्राप्त होता है.

 Disclaimer

यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि  www.prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola