Chhath Puja Geet: छठ महापर्व में सुनें शारदा सिन्हा और पवन सिंह के ये गीत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:13 AM

विज्ञापन

Sharda Sinha Chhath Puja 2024 Geet

Sharda Sinha Chhath Puja Geet: छठ पूजा के इस विशेष अवसर पर, लोग छठी मैया के भजन और गीत सुनने में अत्यधिक रुचि रखते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय बन जाता है. यहां हम आपको शरदा सिन्हापवन सिंह, पलक मुच्चल जैसे प्रसिद्ध गायकों द्वारा गाए गए छठ पर्व के लोकप्रिय गीतों को साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sharda Sinha Chhath Puja Geet: इस साल 25 अक्टूबर 2025 शनिवार से छठ महापर्व का शुभारंभ होने वाला है, इस विशेष अवसर पर छठी मैया के भजन और गीत सुनना लोग काफी पसंद करते हैं, इस से माहौल भक्तिमय हो जाता है. यहां हम आपसे शेयर कर रहे हैं शरदा सिन्हा, पवन सिंह, पलक मुच्चल जैसे गायकों द्वारा गाए छठ पर्व के प्रसिद्ध गीत.

शारदा सिन्हा का दुखवा मिटाईं छठी मईया सुनें

शारदा सिन्हा वर्तमान में अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य के लिए संघर्ष कर रही हैं. इस कठिन समय में, आप उनका नवीनतम छठ गीत “दुखवा मिटाईं छठी मईया” सुनकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर सकते हैं. हम सभी की कामना है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से छठ के गीत गा सकें. इस गाने का वीडियो शारदा सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. हाल ही में उन्होंने इसका ऑडियो भी जारी किया था, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है.

छठ घाटे चली

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का यह गीत हाल ही में जारी किया गया था. यह अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है.

कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह द्वारा प्रस्तुत यह गीत छठ पूजा का एक अत्यंत प्रसिद्ध गीत है. इस पर्व के दौरान इसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.

जोड़े जोड़े फलवा

पवन सिंह का छठ गीत जोड़े जोड़े फलवा छठ पर्व के मौके पर खूब सुना जाता है. इस गाने को पवन सिंह और पलक पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है और उनकी अंदाज में ऐसी बात है कि सुनने वाला भक्ति भाव से भर जाएगा.

शारदा सिन्हा की हालत नाजुक

इस समय शारदा सिन्हा अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति स्थिर नहीं है. इस परिस्थिति में उनके प्रशंसक उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं. हाल ही में जारी किया गया उनका गीत “दुखवा मिटाईं छठी मईया” उनके जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों को उजागर करता है.

आज से लोक आस्था का पर्व छठ शुरू

आज से लोक आस्था का पर्व छठ पूजा प्रारंभ हो चुका है. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होता है. आज 5 नवंबर को नहाय खाय का आयोजन है और कल, 6 नवंबर को खरना किया जाएगा. सांध्य अर्घ्य 7 नवंबर को होगा, जबकि 8 नवंबर को उगते सूर्य को व्रती अर्घ्य अर्पित कर पूजा संपन्न करेंगे, इसके बाद पारण किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola