Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार को करें ये टोटके और उपाय, ज्योतिषाचार्य से जानें

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन.के.बेरा से ऐसे ही कुछ उपाय
Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार का दिन शनि देवता को समर्पित माना गया है. लोग शनिदेव को कलियुग का न्यायाधिकारी कहते हैं. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. इस लिए हर कोई शनि देव को प्रसन्न करना चाहता है. आज यानी शनिवार के दिन ज्योतिषाचार्य डॉ एन.के.बेरा आपको वास्तु से जुड़े कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है
शनि की साढ़ेसाती को दूर करने के उपाय और टोटके
शनिवार को अगर आप स्नान कर पीपल पेड़ के नीचे जल अर्पित करें और पेड़ की सात परिक्रमा कर ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें तो इससे शनि की साढ़ेसाती दूर हो सकती है.
चातुर्मास की भी हुई शुरुआत, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
करें हनुमान चालीसा पाठ
शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी फलदायी साबित होगा. आज शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन और उनकी भक्ति करने से शनि दोष से मुक्ति मिलता है.
दीपक में डालें लौंग
शनिवार के दिन अगर आप दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डाल सकते हैं, ऐसा करने से आपकी किस्मत बदल सकती है. आप अगर इस दीपक में एक लौंग डाल देंगे तो धन आपकी ओर आकर्षित होने लगेगा.
आज के दिन ना करें ये काम
शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचें. माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर के अन्य सदस्यों पर कर्ज चढ़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










