Shanivar Upay: शनिवार की शाम तेल से करें ये चमत्कारी उपाय, शनि देव करेंगे परेशानी दूर

Shanivar Upay: शनिवार की शाम तेल से किया गया यह आसान वास्तु उपाय शनि देव को प्रसन्न करता है. जानिए कैसे इससे मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
Shanivar Upay: अगर जीवन में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, पैसा टिक नहीं रहा या मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है, तो शनिवार की शाम किया गया यह तेल का उपाय बेहद असरदार माना जाता है. अगर आपके घर में बार-बार तनाव रहता है, पैसों की रुकावट आती है, रिश्तों में कड़वाहट बढ़ रही है या घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, तो यह उपाय बहुत फायदेमंद माना जाता है. इस उपाय के लिए सरसों का तेल या तिल का तेल सबसे अच्छा माना गया है.
शनिवार का यह उपाय किन समस्याओं में करता है मदद?
शनिवार की शाम सूर्यास्त के बाद एक छोटा दीपक लें. उसमें सरसों का तेल डालें और रुई की बाती लगाएं. इस दीपक को घर के मुख्य दरवाजे के बाहर या पूजा स्थान के पास जलाएं. दीपक जलाते समय मन शांत रखें और अपनी परेशानियों से राहत पाने की प्रार्थना करें. माना जाता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं.
लोहे के बर्तन में तेल क्यों रखा जाता है?
कुछ वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दीपक जलाने के बाद थोड़ा सा तेल लोहे के बर्तन में डालकर घर के बाहर रखना भी शुभ होता है. इससे जीवन में आ रही बाधाएं और नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
शनिवार का यह उपाय किन समस्याओं में करता है मदद?
इस उपाय को नियमित रूप से करने से:
- मन का तनाव कम होता है
- घर में सकारात्मक माहौल बनता है
- आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है
- परिवार और वैवाहिक जीवन में शांति आती है
जरूरी सावधानियां
ध्यान रखें कि शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का अपमान न करें, जरूरतमंद व्यक्ति को तेल या काली दाल का दान करें और घर हमेशा साफ रखें. दीपक पूरे श्रद्धा भाव से जलाएं.
ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा
(20+ वर्षों का अनुभव | ग्रह शांति, शनि दोष, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










