शनि मंदिर में भूलकर भी न करें यह गलती, वरना पड़ सकती है शनि देव की वक्र दृष्टि!

शनि मंदिर में पूजा के दौरान करें इन नियमों का पालन
Shani Temple Rules: हिन्दू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता की आराधना के अलग-अलग नियम बताए गए हैं. कर्मफल दाता शनि देव की पूजा भी विशेष विधि से की जाती है. मान्यता है कि पूजा के दौरान छोटी-सी भूल भी अशुभ प्रभाव का कारण बन सकती है.
Shani Temple Rules: शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है. वे व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. यही कारण है कि उनकी पूजा में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को प्रसन्न करने से जीवन की बाधाएं, आर्थिक समस्याएं और कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं.
शनि मंदिर में हाथ जोड़कर क्यों नहीं करना चाहिए प्रणाम?
मान्यता है कि शनि देव के सामने सामान्य देवताओं की तरह हाथ जोड़कर नमन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से उनकी वक्र दृष्टि का प्रभाव पड़ सकता है. इसके बजाय भक्त को उनके सामने सिर झुकाकर खड़ा होना चाहिए और दोनों हाथों को कमर के पीछे बांधकर श्रद्धापूर्वक नमन करना चाहिए. यह विनम्रता और आत्मसमर्पण का प्रतीक माना जाता है.
शनि मंदिर जाने का सही समय क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि मंदिर में सूर्य के तेज प्रकाश के दौरान जाने से बचना चाहिए. श्रद्धालुओं को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद शनि देव के दर्शन और पूजा करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इस समय की गई आराधना अधिक फलदायी होती है.
क्षमा याचना का महत्व
नमन करने के बाद शनि देव से अपने जाने-अनजाने में हुए बुरे कर्मों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए. साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में ऐसे कार्य नहीं करेंगे जो शनि देव को अप्रिय हों. ऐसी श्रद्धा और सच्ची भक्ति से शनि देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










