आज मनाई जा रही है शबरी जयंती, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान श्रीराम की पूजा

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Shabari Jayanti 2025 lord ram puja vidhi

Shabari Jayanti 2025: रामायण में अनेक पात्रों का उल्लेख किया गया है, जिनमें से एक प्रमुख पात्र शबरी हैं. 'शबरी के जूठे बेर' के बिना रामायण की कथा अधूरी मानी जाती है. भगवान राम ने शबरी की भक्ति को सम्मानित करते हुए उनके जूठे बेर का सेवन किया था. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का आयोजन किया जाता है. इस दिन श्रीराम के भक्त शबरी की स्मृति में यात्रा निकाली जाती है और विधिपूर्वक उनकी पूजा की जाती है.

विज्ञापन

Shabari Jayanti 2025:  प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का आयोजन किया जाता है. मान्यता के अनुसार, चौदह वर्षों के वनवास के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने शबरी द्वारा दिए गए झूठे बेरों का सेवन किया था. इसी कारण, हर वर्ष जानकी जयंती के एक दिन पूर्व सप्तमी तिथि को शबरी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. इस वर्ष, 20 फरवरी 2025, गुरुवार को शबरी जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है.

जानें शबरी जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का आयोजन किया जाता है. मान्यता के अनुसार, चौदह वर्षों के वनवास के दौरान प्रभु श्री राम ने शबरी द्वारा दिए गए बेरों का सेवन किया था, जो कि झूठे थे. इसी कारण, हर वर्ष जानकी जयंती के एक दिन पूर्व सप्तमी तिथि को शबरी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. इस वर्ष, 20 फरवरी 2025, गुरुवार को शबरी जयंती का उत्सव मनाया जाएगा.

शबरी जयंती का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम की अनंत कृपा से शबरी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. कहा जाता है कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी ने अपनी भक्ति के फलस्वरूप मोक्ष प्राप्त किया. इसी कारण से शबरी जयंती मनाने की परंपरा स्थापित हुई है.

शबरी की राम से भेंट

शबरी ने अपने घर को छोड़कर वन में भटकना शुरू कर दिया था. इस दौरान किसी ने भी उन्हें अपने आश्रम में आश्रय नहीं दिया. अंततः वह मतंग ऋषि के आश्रम पहुंची, जहां मतंग ऋषि ने अपने शरीर को त्यागने से पूर्व शबरी को आशीर्वाद दिया कि भगवान राम उनसे अवश्य मिलेंगे. इसके बाद शबरी को मोक्ष की प्राप्ति होगी. शबरी ने अपने जीवन का अधिकांश समय राम की प्रतीक्षा में बिताया. अंततः भगवान राम ने न केवल शबरी को दर्शन दिए, बल्कि उनके जूठे बेर भी ग्रहण किए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola