Sawan Teesra Somwar 2025: सावन की तीसरी सोमवारी आज, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jul 2025 4:10 AM
Sawan Tisra Somwar 2025
Sawan Tisra Somwar 2025: आज 28 जुलाई को सावन मास की तीसरी सोमवारी है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष मानी जाती है. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है. जानिए इस शुभ अवसर पर जल चढ़ाने का सही समय और पूजा से जुड़ी अहम बातें.
Sawan Teesra Somwar 2025: आज, 28 जुलाई को सावन मास का तीसरा सोमवार है, साथ ही श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भी है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. इस माह में भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं. विशेष रूप से सोमवार का दिन भोलेनाथ की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. सावन सोमवार और विनायक चतुर्थी का विशेष व्रत योग एक साथ बन रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. शिव पुराण के अनुसार, सावन के सोमवार को व्रत रखने वाले भक्तों की भगवान शिव न केवल मनोकामनाएं पूरी करते हैं, बल्कि उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं.
सावन का तीसरा सोमवार: जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त
28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है, और इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक का आरंभ प्रातः 4:17 बजे से हो जाएगा. भक्त पूरे दिन शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकते हैं. हालांकि, यदि आप विशेष फल की कामना करते हैं, तो नीचे दिए गए दो शुभ मुहूर्तों में अभिषेक करना अत्यंत लाभकारी रहेगा:
अमृत–सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 5:40 से 7:22 तक
शुभ–उत्तम मुहूर्त: सुबह 9:04 से 10:46 तक
सोमवार को शिवजी की पूजा विधि
सोमवार को भगवान शिव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है. इस दिन पूजा करने के लिए प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर में दीप और धूप जलाएं. फिर शिवलिंग या शिव प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं.
अभिषेक के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (पंचामृत) का प्रयोग करें. इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फूल, फल आदि अर्पित करें. पूजा के समय शिव मंत्रों का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें. पूजा के बाद प्रसाद चढ़ाकर सभी में बांटें.
शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय कौन-सा मंत्र बोलें?
जलाभिषेक के समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. यह पंचाक्षरी मंत्र अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है. इस मंत्र का भावपूर्वक उच्चारण करने से मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










