दूसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है. प्रशासन ने तीन लाख से अधिक कांवरियों के आने का अनुमान लगाया है. बाबा मंदिर में विशेष सुरक्षा और सुगम दर्शन की तैयारी की गई है.

विज्ञापन

देवघर से संजीव मिश्रा

विज्ञापन

Sawani Mela: श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. प्रशासन ने अनुमान जताया है कि सोमवार को तीन लाख से अधिक कांवरिये और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलार्पण करने पहुंच सकते हैं. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कतार प्रबंधन तक विशेष तैयारियां की गयी हैं.

कूपन दर्शन व्यवस्था रहेगी बंद

दूसरी सोमवारी को भी कूपन दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी. आम श्रद्धालुओं के लिए सामान्य कतार व्यवस्था के माध्यम से ही बाबा मंदिर में प्रवेश और जलार्पण की सुविधा उपलब्ध होगी. रविवार रात से ही कांवरियों की कतार में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर परिसर तक प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

फूलों से सज रहा बाबा मंदिर

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा मंदिर को आकर्षक रूप देने के लिए फूलों से सजाने का काम अंतिम चरण में है. मंदिर के बाहरी परिसर से लेकर प्रवेश द्वार तक फूलों से विशेष सजावट की जा रही है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्तिमय और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराना है. मंदिर प्रशासन की ओर से पूजा व्यवस्था, अरघा सिस्टम और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी: पाप मुक्ति का अचूक उपाय जानें

भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. रूट लाइन में पेयजल, चिकित्सा, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीड़ के अनुसार व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करें. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

बोल बम के जयकारों से गूंज रही बाबा नगरी

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा नगरी में रविवार से ही भक्ति और उत्साह का माहौल है. कांवरिया पथ से लेकर देवघर की गलियों तक हर तरफ ‘बोल बम’ के जयकारे गूंज रहे हैं. बड़ी संख्या में कांवरिये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंच रहे हैं. पूरा बाबा धाम शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि 2026: शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं 3 पत्तियों वाला बेलपत्र? जानें इसका रहस्य


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola