Sawan 2025 Puja Muhurat: आज से सावन का आगाज, इस अबूझ घड़ी में करें शिव पूजन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jul 2025 11:24 AM

विज्ञापन

Sawan 2025 stated check Puja Muhurat

 Sawan 2025 Puja Muhurat: आज 11 जुलाई 2025 से भगवान शिव का प्रिय सावन मास आरंभ हो गया है. इस पावन मौके पर शिवभक्त पूजा-अर्चना, व्रत और जलाभिषेक कर भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। जानें सावन के पहले दिन शिव पूजन के लिए शुभ और अबूझ मुहूर्त.

विज्ञापन

Sawan 2025 Puja Muhurat: सावन का पावन महीना इस वर्ष आज 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जब श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ेगी. इसी दिन से श्रावण मास की विधिवत शुरुआत मानी जाएगी. हर साल महादेव के भक्त सावन माह का बड़ी ही श्रद्धा और उत्सुकता से इंतजार करते हैं. शास्त्रों में वर्णित है कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. इस महीने का हर दिन खास होता है, लेकिन सावन के सोमवारों का महत्व सबसे अधिक माना गया है. खासकर जो लोग 16 सोमवार के व्रत रखते हैं और श्रद्धा से शिवजी की पूजा करते हैं, उन्हें जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है. सावन में भोलेनाथ का नाम जपना, रुद्राभिषेक करना और व्रत-पूजन करना न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि सुख, समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति भी कराता है. ऐसी मान्यता है कि सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना सुनते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

सावन 2025 की तिथि और शिव पूजन का शुभ मुहूर्त

उत्तर भारत में श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से हो रही है, यानी आज से भोलेनाथ के भक्तिमय दिनों की शुरुआत मानी जाएगी. यह पवित्र महीना रक्षाबंधन के दिन, 9 अगस्त 2025 को संपन्न होगा. वहीं, दक्षिण भारत और पश्चिमी भारत में सावन का आरंभ 25 जुलाई 2025 से होगा और इसका समापन 23 अगस्त 2025 को होगा.

भोलेनाथ का महीना आया, दिल से दें शुभकामनाओं का तोहफा 

सावन के पहले दिन शिव पूजन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:16 बजे से 05:04 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:58 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया: सुबह 08:27 बजे से 10:06 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से 07:41 बजे तक

इन विशेष मुहूर्तों में शिव पूजन करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. इसके अतिरिक्त, प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से भी विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं. प्रदोष काल, सूर्यास्त से पूर्व का समय होता है, और इस समय शिव पूजन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, पारिवारिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola