Happy Sawan 2025 Wishes in Hindi: भोलेनाथ का महीना आया, दिल से दें सावन माह में शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Aug 2025 11:19 PM
Happy Sawan 2025 Wishes in Hindi
Happy Sawan 2025 Wishes: सावन के पावन अवसर पर अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शिवभक्ति से परिपूर्ण शुभकामनाएं भेजें. यह हम आपको सावन से जुड़ी भावपूर्ण शुभकामनाएं और सुंदर वॉलपेपर मिलेंगे, जिन्हें आप व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से अपनों तक पहुंचा सकते हैं और इस धार्मिक पर्व की खुशियां साझा कर सकते हैं.
Happy Sawan 2025 Wishes in Hindi: सावन का पावन महीना इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो रहा है. हिंदू धर्म में यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है और इसकी अत्यंत पवित्रता का वर्णन शास्त्रों में मिलता है. मान्यता है कि इसी मास में देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था. एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को जब भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए ग्रहण किया, तो उनका कंठ नीला हो गया. विष की तीव्रता को शांत करने के लिए देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया, जिससे उन्हें शीतलता मिली. तभी से सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है. सावन की पावन शुरुआत पर अपने प्रियजनों को इन सुंदर शुभकामना संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
Happy Sawan 2025: एक पुष्प, एक बेलपत्र, और जल की एक धार
एक पुष्प, एक बेलपत्र, और जल की एक धार,
करें शिव अर्पण से जीवन का उद्धार.
सावन की शुभकामनाएं!
आज से सावन का आगाज, इस अबूझ घड़ी में करें शिव पूजन
Happy Sawan 2025:शिव की महिमा है अपार
शिव की महिमा है अपार,
उनकी कृपा करती है संकटों का संहार.
भोलेनाथ सावन में सबका कल्याण करें,
यही है हमारी हार्दिक कामना.
सावन की मंगल शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2025:झूलों की मस्ती, बारिश की फुहार
झूलों की मस्ती, बारिश की फुहार,
सावन लाया खुशियों का त्योहार.
आपको और आपके परिवार को
सावन की ढेरों शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2025:भक्ति है जिसमें शक्ति का सार
भक्ति है जिसमें शक्ति का सार,
शक्ति से ही चलता है संसार.
त्रिलोक जिनकी महिमा गाएं,
उन शिव का ये पावन त्योहार मनाएं.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2025:नागेंद्र हार धारी, त्रिनेत्रधारी,
नागेंद्र हार धारी, त्रिनेत्रधारी,
भस्म रमाए, दिगंबर नर-नारी.
शुद्ध, नित्य, करुणामय शिव को नमन,
ॐ नमः शिवाय – सावन की शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2025:भोलेनाथ की कृपा सदा रहे साथ
भोलेनाथ की कृपा सदा रहे साथ,
बदल दे आपकी किस्मत का हर बात.
जीवन में मिले आपको वो सब,
जो किसी ने न पाया अब तक.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2025:सावन में जपो शिव-शक्ति का नाम
सावन में जपो शिव-शक्ति का नाम,
सच्चे मन से लो प्रभु का ध्यान.
शांति और सुख से भर जाए जीवन,
भोलेनाथ से करें यही अरदास.
शुभ सावन!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










