Religious Significance: भविष्यपुराण के अनुसार वृक्षारोपण का धार्मिक महत्व, जानिए इसके अद्भुत लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Oct 2024 12:29 PM
Religious Significance Of Tree Plantation
Religious Significance: भविष्यपुराण में विभिन्न प्रकार के वृक्षों का उल्लेख किया गया है, और उनके रोपण से प्राप्त होने वाले अद्वितीय फलों और सुखों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है
Religious Significance: प्रकृति और धार्मिकता का गहरा संबंध हमारे शास्त्रों में सदियों से वर्णित है, और वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है. हिन्दू धर्म के शास्त्रों में ‘वृक्षारोपण’ न केवल पर्यावरण संरक्षण का एक साधन है, बल्कि इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व भी बहुत गहरा है. भविष्यपुराण में वृक्षों के अलग-अलग प्रकारों का वर्णन किया गया है, और उनके लगाने से मिलने वाले अद्भुत फलों और सुखों का विस्तार से वर्णन मिलता है.
अशोक-वृक्ष और शोक का नाश
भविष्यपुराण में वर्णित है कि अशोक-वृक्ष का रोपण करने से जीवन में कभी शोक का सामना नहीं करना पड़ता. ‘अशोक’ नाम ही इस बात का प्रतीक है कि यह वृक्ष शोक का नाश करता है. धार्मिक दृष्टिकोण से अशोक-वृक्ष का रोपण जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति कराता है और इसके प्रभाव से मानसिक पीड़ा और दुःख दूर होते हैं.
प्लक्ष (पाकड़) और उत्तम स्त्री सुख
प्लक्ष या पाकड़ के वृक्ष को उत्तम स्त्री सुख का प्रतीक माना गया है. भविष्यपुराण के अनुसार, प्लक्ष-वृक्ष का रोपण करने से व्यक्ति को श्रेष्ठ जीवन साथी की प्राप्ति होती है. यह वृक्ष ज्ञान रूपी फल भी प्रदान करता है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं में समृद्धि लाता है.
बिल्ववृक्ष और दीर्घायु
बिल्ववृक्ष का धार्मिक महत्त्व शिवजी से जुड़ा हुआ है. इस वृक्ष को शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. भविष्यपुराण में कहा गया है कि बिल्ववृक्ष का रोपण करने से व्यक्ति को दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है.
जामुन और तेंदू वृक्ष के लाभ
जामुन का वृक्ष धन प्राप्ति का कारक है. इस वृक्ष को लगाने से आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं, तेंदू वृक्ष कुलबुद्धि को शुद्ध करता है और सही दिशा में सोचने की शक्ति प्रदान करता है. इन दोनों वृक्षों के धार्मिक और जीवनशैली पर सकारात्मक प्रभाव को भविष्यपुराण में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है.
अनार (दाडिम) और स्त्री सुख
अनार, जिसे दाडिम भी कहा जाता है, का वृक्ष स्त्री सुख की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. यह वृक्ष न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि इसे लगाने से पारिवारिक जीवन में भी सुख और समृद्धि आती है.
धातकी (धव) और वटवृक्ष: स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति
धातकी या धव वृक्ष का रोपण स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है. यह माना जाता है कि जो व्यक्ति धातकी वृक्ष का रोपण करता है, उसे स्वर्ग के सुखों की प्राप्ति होती है. वहीं वटवृक्ष का धार्मिक महत्व मोक्ष से जुड़ा हुआ है. वटवृक्ष को भारतीय समाज में दीर्घकालीन स्थायित्व, मोक्ष और जीवन के पुनरुत्थान का प्रतीक माना जाता है.
अन्य महत्वपूर्ण वृक्ष और उनके लाभ
आम्रवृक्ष (आम): इच्छित कामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है. यह वृक्ष जीवन में संतोष और अभिलाषाओं की पूर्ति का साधन माना गया है.
गुवाक (सुपारी): सिद्धियों की प्राप्ति का स्रोत है. सुपारी के वृक्ष को सफलता और उच्च सिद्धियों का प्रतीक माना जाता है.
कदम्ब वृक्ष: विपुल लक्ष्मी और धन प्राप्ति के लिए जाना जाता है. कदम्ब वृक्ष का धार्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से विशेष महत्त्व है.
तिन्तिडी (इमली): हालांकि इसे धर्मदूषक वृक्ष माना गया है, इसलिए इसे धार्मिक कार्यों में कम महत्व दिया गया है.
शमी-वृक्ष: शमी को रोग नाशक वृक्ष के रूप में जाना जाता है. इसे लगाने से व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्त रहता है.
केशर-वृक्ष: शत्रुओं का विनाश करने वाला वृक्ष है. इसे धार्मिक रूप से सुरक्षा और विजय प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है.
व्रक्षारोपण और स्वर्ग प्राप्ति का संबंध
भविष्यपुराण में यह भी वर्णित है कि विधिपूर्वक वृक्षों का रोपण करने से व्यक्ति को स्वर्ग-सुख की प्राप्ति होती है. इस रोपण से तीन जन्मों तक के पाप नष्ट हो जाते हैं. ऐसे वृक्षों के उदाहरणों में शीशम, अर्जुन, जयंती, करवीर, बेल और पलाश प्रमुख हैं. इन वृक्षों के रोपण से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में भी धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति होती है.
वृक्षारोपण की विधि और धार्मिक प्रभाव
वृक्षों का सही विधि से रोपण करने से व्यक्ति के जीवन पर गहरा धार्मिक प्रभाव पड़ता है. न केवल समाजिक और पर्यावरणीय संतुलन में वृक्षों का महत्त्व होता है, बल्कि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, समृद्धि, और मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत आवश्यक माने गए हैं. भविष्यपुराण में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति विधिपूर्वक वृक्षारोपण करता है, तो उसे जीवन में अनेक प्रकार के सुख और सफलता की प्राप्ति होती है.
भविष्यपुराण में वर्णित वृक्षों के लाभों और महत्व से यह स्पष्ट होता है कि हिन्दू धर्म में प्रकृति और वृक्षों का विशेष स्थान है. इन वृक्षों का रोपण करने से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होता है, बल्कि व्यक्ति को स्वर्ग-सुख, दीर्घायु, धन-समृद्धि और पापों से मुक्ति का वरदान भी प्राप्त होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/954529847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










