Rambha Teej 2025: आज मनाया जा रहा है रंभा तीज, यहां जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 May 2025 12:02 PM
Rambha Teej 2025
Rambha Teej 2025: आज रंभा तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जो सौंदर्य, सौभाग्य और वैवाहिक सुख की कामना के लिए समर्पित है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अप्सरा रंभा की पूजा करती हैं, जिनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी. श्रद्धा से किया गया व्रत इच्छाएं पूर्ण करता है.
Rambha Teej 2025: पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रंभा तीज का आयोजन किया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. इस वर्ष रंभा तीज आज गुरुवार, 29 मई को मनाई जा रही है.
रंभा तीज पूजा का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इसी समय रवि योग भी रात 10 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
Kedarnath Yatra 2025 में बन रहे रिकॉर्ड
रंभा तीज पूजा विधि
व्रत के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. पूजा के लिए एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर रंभा देवी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें. सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें, फिर देवी रंभा के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें. पूजन सामग्री में मौसमी फल, लाल पुष्प, काली चूड़ियां, पायल, आलता, इत्र आदि शामिल करें. इसके बाद संपूर्ण सोलह शृंगार करें और श्रद्धा भाव से व्रत का संकल्प लें.
रंभा तीज पर जानें अप्सरा रंभा के बारे में
रंभा तीज के दिन अप्सरा रंभा की पूजा की जाती है, जिन्हें सौंदर्य, सौभाग्य और समृद्धि की देवी माना जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में अप्सरा रंभा भी एक थीं. इस विशेष अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत रखती हैं और श्रद्धा पूर्वक पूजा करती हैं.
ऐसा कहा जाता है कि रंभा तीज का व्रत करने से न केवल देवी रंभा का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि भगवान शिव और देवी पार्वती की कृपा भी प्राप्त होती है. इस उपवास को सच्ची निष्ठा और भक्ति से करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










