राम नवमी 2005 आज, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और भोग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Apr 2025 6:05 AM
Ram Navami 2025
Ram Navami 2025: राम नवमी आज 6 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है. भारत में राम नवमी केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी है. यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यह पर्व आयोजित किया जाता है.
Ram Navami 2025: राम नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह उत्सव हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आयोजित किया जाता है. सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है. इस वर्ष राम नवमी आज यानी रविवार, 6 अप्रैल, 2025 को मनाई जा रही है. यहां हम बताने जा रहे हैं राम नवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
राम नवमी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे होगा.
आज रामनवमी पर जरूर करें राम जी की आरती का पाठ
भगवान श्रीराम की पूजा का मुहूर्त- 6 अप्रैल को सुबह 11:08 बजे से लेकर दोपहर 1:29 बजे तक भगवान राम की पूजा के लिए अत्यंत शुभ समय है.
राम नवमी पूजा की विधि
- स्नान और संकल्प: इस पवित्र दिन की शुरुआत प्रातःकाल स्नान करके भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए करें.
- मूर्ति स्थापना: पूजा स्थल को साफ-सुथरा करें और वहां भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
- पूजा सामग्री अर्पण: भगवान को चंदन, फूल, धूप और अक्षत अर्पित करें.
- दीप प्रज्वलन: शुद्ध देसी घी का दीप जलाकर भगवान को भोग अर्पित करें, जिसमें फल, मिठाई और पंचामृत शामिल हो.
- रामचरितमानस और मंत्र जाप: इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
- आरती और क्षमा प्रार्थना: अंत में भगवान श्रीराम की आरती करें और सभी के कल्याण की प्रार्थना करें.
राम नवमी भोग
राम नवमी के अवसर पर भगवान राम को विशेष रूप से पंजीरी और खीर का भोग अर्पित किया जाता है. इसके अतिरिक्त, फल, मिठाई और अन्य पारंपरिक भोग भी चढ़ाए जा सकते हैं.
पूजा के लाभ
राम नवमी का त्योहार हमें भगवान राम के आदर्शों – सत्य, धर्म, मर्यादा और त्याग – की स्मृति दिलाता है. इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










