Ram Navami 2025 पर राम नाम का करें जाप, ये मंत्र देंगे चमत्कारी फल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Apr 2025 1:15 PM

विज्ञापन

Ram Navami 2025 Mantra Jaap

Ram Navami 2025: रामनवमी का त्योहार कल 6 अप्रैल को मनाया जाएगा. राम नवमी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीराम की पूजा और आराधना की जाती है. इस अवसर पर किन मंत्रों का जाप करने से लाभ प्राप्त हो सकता है, यह जानना आवश्यक है.

विज्ञापन

Ram Navami 2025: राम नवमी भगवान श्रीराम के जन्म का पावन उत्सव है, जिसे हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. कल यानी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी है. इस दिन व्रत, उपवास, भक्ति, कीर्तन और पूजन के साथ-साथ मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. शास्त्रों में उल्लेख है कि राम नाम का स्मरण स्वयं श्रीराम को प्रसन्न करता है और साधक के जीवन से सभी संकट समाप्त हो जाते हैं.

राम नवमी के अवसर पर यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक निम्नलिखित मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन में सुख, शांति, सफलता और सद्गति की प्राप्ति होती है.

राम नवमी के शुभ मंत्र

“ॐ श्रीरामाय नमः”

यह सबसे सरल और प्रभावशाली बीज मंत्र है. इसका जाप कम से कम 108 बार जरूर करें. यह मन को शुद्ध करता है और मानसिक शांति देता है.

इस साल राम नवमी 3 दुर्लभ योगों का महासंगम

“श्री राम जय राम जय जय राम”

यह मंत्र संत तुलसीदास और समर्थ रामदास द्वारा प्रचारित किया गया था. यह नाम संकीर्तन का स्वरूप है और भगवान राम की कृपा जल्दी बरसती है.

“राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे.
सहस्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने॥”

यह मंत्र भगवान शिव द्वारा देवी पार्वती को बताया गया था. यह श्रीराम नाम के सहस्र नाम के बराबर फल देने वाला माना जाता है.

“ॐ दशरथाय विद्महे, सीतावल्लभाय धीमहि.
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥”
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥”

यह राम गायत्री मंत्र है, जो ध्यान और साधना के लिए श्रेष्ठ है.

कैसे करें जाप?

  • स्नान करके साफ स्थान पर आसन लगाकर बैठें.
  • दीपक जलाएं और श्रीराम की मूर्ति या चित्र के सामने ध्यान लगाएं.
  • रुद्राक्ष या तुलसी की माला से मंत्र का जाप करें.
  • दिन भर “राम नाम” का स्मरण करते रहें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola