Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र में इसलिए शादियां हैं वर्जित, पर अन्य कार्यों के लिए है ये शुभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Sep 2024 11:50 AM
Pushya Nakshatra
Pushya Nakshatra: शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र के संबंध में कहा गया है, "सर्वसिद्धिकर: पुष्य:". इस वचन का अर्थ है कि पुष्य नक्षत्र सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होता है. इस समय में विवाह जैसे कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है.
Pushya Nakshatra: ‘शिव पुराण’ के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विशेष विभूति माना गया है. यह नक्षत्र अपनी दिव्य शक्ति के कारण अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोषों को समाप्त करने की क्षमता रखता है. इस विशेष नक्षत्र के प्रभाव से अनेक प्रकार के नकारात्मक दोष भी समाप्त हो जाते हैं और वे व्यक्ति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न कर देते हैं. शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र के संबंध में कहा गया है, “सर्वसिद्धिकर: पुष्य:”. इस वचन का अर्थ है कि पुष्य नक्षत्र सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होता है.
पुष्य नक्षत्र में किए गए कर्म, विशेष रूप से श्राद्ध, अत्यधिक फलदायी होते हैं. इस नक्षत्र में श्राद्ध करने से पितरों को अक्षय तृप्ति प्राप्त होती है और श्राद्धकर्ता को धन, संतान, और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इसलिए, यह समय उन व्यक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जो अपने पितरों के प्रति सम्मान और श्राद्ध भाव रखते हैं. पितरों की तृप्ति के साथ-साथ यह नक्षत्र उन्हें भी आशीर्वाद देता है जो श्राद्ध कार्य करते हैं.
Shani Gochar 2024: शश योग का निर्माण, इन राशि के जातकों के लिए सुनहरा अवसर
Shardiya Navratri 2024: शुरू होने वाली है नवरात्रि, नौ दिनों तक होगी माता के इन स्वरूपों की पूजा
इसके अतिरिक्त, इस योग में किए गए जप, ध्यान, दान, और पुण्य कार्य भी महाफलदायी होते हैं. इस समय में किए गए किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पुण्य कर्म का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ फलों के रूप में दिखाई देता है.
हालांकि, ‘शिव पुराण’ के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में विवाह या उससे संबंधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. यह नक्षत्र विशुद्ध रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक कर्मों के लिए ही उपयुक्त माना गया है. इस समय में विवाह जैसे कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है. ‘शिव पुराण’ के विद्येश्वर संहिता के अध्याय 10 में यह भी उल्लेख है कि पुष्य नक्षत्र भगवान शिव की विशेष कृपा का समय है, जिसमें भक्ति और श्रद्धा से किए गए कार्य जीवन को समृद्धि और शांति की ओर ले जाते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










